WATCH VIDEO: बराक ओबामा को नाचते देखा है? नहीं, तो देख लीजिए
नैरोबी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्याकाल भले 2016 में खत्म हो गया, लेकिन दुनिया में उनकी लोकप्रियता का जलवा आज भी कायम है। एक बेहतरीन लीडर के रूप में 8 साल तक अमेरिका का नेतृत्व करने वाले बराक ओबामा की फैन फॉलोइंग में आज भी कोई कमी नहीं आई है। ओबामा इन दिनों अफ्रीका में है, जहां उन्होंने ना सिर्फ नेल्शन मंडेला के 100वें जन्मदिन के मौके पर अपने शानदार भाषण से पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया, बल्कि अपने करोड़ों चाहने वालों का दिल भी जीता है। सोशल मीडिया बराक ओबामा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक 93 साली की उम्र की महिला के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहान्सबर्ग में नेल्शन मंडेला के 100वें जन्मदिन पर स्पीच देने से पहले ओबामा ने अपनी सौतली बहन के कहने पर केन्या में छोटा स्टॉप लिया था। ओबामा की सौतेली बहन आउमा ओबामा ने केन्या के सिआया प्रांत में स्पोर्ट्स और वॉकेशनल रिसोर्स सेंटर खोला है, जिसे सपोर्ट करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: भारत में फर्जी कॉल सेंटरों ने अमेरिकियों को लगाया अरबों का चूना, 21 भारतीयों को 20 साल की सजा
ओबामा की उपस्थिती ने प्रोग्राम में हजारों लोगों को एकत्रित हो गए। उस दौरान प्रोग्राम में ट्रेडिशनल म्यूजिक और डांस भी हुआ। प्रोग्राम में फ्रंट लाइन में बैठे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले तो केन्याई म्यूजिक के साथ अकेले थिरकते दिखे, लेकिन उसके बाद आउमा ओबामा की 93 साल की दादी के साथ डांस किया। ओबामा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications