कोरोना से पस्त अमेरिका ने PM मोदी से मांगी मदद, कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख के पार
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चपेट में विश्व की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका की हालात बिगड़ती जा रही है। अमेरिकी में कोरोना से मरने वालों की तादात सबसे ज्यादा है। अब लगभग 8000 लोग अमेरिका में कोरोना से मर गए हैं तो वहीं 300000 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित है। एक दिन में मरने वालों की संख्या अमेरिकी में सबसे ज्यादा है।
Recommended Video

कोरोना के सामने बेबस हो चुके अमेरिका ने अब बारत से मदद की गुहार लगाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कोरोना की लड़ाई में मदद मांगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी से शनिवार को लंबी बातचीत की । इस बातचीत में कोरोना से सामूहिक रूप से लड़ने पर चर्चा हुई। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट की ज्यादा मात्रा भेजने की अपील की है। ट्रंप ने पीएम मोदी ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट की की खेप भेजने का आग्रह किया। आपको बता दें कि इस
हाइड्रोक्लोक्वीन टैबलेट का इस्तेमाल कोरोना के मरीजों के इलाज में होता है। अमेरिकी ने भारत से इस टैबलेट की डिमांड की है। ट्रंप ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत में उन्होंने पीएम मोदी के साथ फोन पर बातचीत में उन्होंने रोके गए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट की खेप को जारी करने का आग्रह किया है। ट्रंप ने कहा कि वो डॉक्टरी सलाह के आधार पर इस टैबलेट का सेवन करेंगे।
ट्रंप ने आगे कहा कि भारत में हाइड्रोक्लोक्वीन दवाई का प्रॉडक्शन भारी मात्रा में होता है। उन्होंने पीएम मोदी ने निवेदन करते हुए कहा कि उनकी इस मदद के लिए अमेरिका सदा आभारी रहेगा। आपको बता दें कि अमेरिका में कोरोना से हालात बिगड़ गए हैं। 30000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में है, जबकि 8000 लोग कोरोना वायरस के कारण मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications