चीन और भारत को ट्रंप ने दी धमकी, कहा- हमारी कंपनियों के साथ हुआ भेदभाव, अब हम भी पीछे नहीं हटेंगे
Recommended Video

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और भारत को चेताते हुए कहा है कि वे भी अब इन देशों पर पारस्परिक टैक्स लगाएंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कंपनियों से जितना टैक्स भारत और चीन ले रहे हैं उतनी ही हम भी वसूलेंगे। हाल में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी मोटर बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन पर करीब 50 फिसदी ड्यूटी वसूली जाती है, लेकिन हम भारत से जो मोटर बाइक आयात करते हैं उन पर जीरो ड्यूटी वसूलते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कहा है उतना ही टैक्स वसूलने वाले हैं, जितना चीन और भारत हमारी कंपनियों से लेते हैं। ट्रंप ने कहा, 'यदि चीन हम पर 25 फीसदी चार्ज लगाएगा और भारत 75 फीसदी चार्ज करेगा तो हम भी इसके जवाब में उतना ही टैक्स लगाएंगे।' जैसा कि उन्होंने कनाडा और मैक्सिको को छोड़कर अन्य देशों के ऐल्युमिनियम पर 10 फीसदी और स्टील पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है।
ट्रंप ने आगे कहा कि 25, 50 या 75 फिसदी अगर टैक्स लगाते हैं तो हम भी उतना ही टैक्स लगाएंगे। इसे पारस्परिक कहा जाता है। इसलिए यदि वह हम पर 50 चार्ज करते हैं तो हम भी उनसे 50 चार्ज करेंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कंपनियों के साथ विदेशों में सही से बर्ताव नहीं किया जाता है।
ट्रंप ने कहा कि पारस्परिक टैक्स ही उचित व्यापार डील को सुनिश्चित करेगी। ट्रंप ने टेस्ला के चीफ एलन मस्क के एक ट्वीट का हवाला देते हुए कहा, 'चीन अमेरिकी कारों पर 25 फीसदी ड्यूटी लगाता है, जबकि अमेरिका में चीनी कारों के आयात पर केवल 2.5 फीसदी चार्ज किया जाता है।'












Click it and Unblock the Notifications