दुनिया को ताकत दिखाने के लिए अमेरिका विशाल मिलिट्री परेड करने की तैयारी में

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन से एक विशाल मिलिट्री परेड का आयोजन करने के लिए कहा है। पेंटागन प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने वॉशिंगटन में मिलिट्री परेड आयोजन करने की योजना बनाने के लिए कहा है। वहीं, व्हाइट हाउस प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने डिफेंस डिपार्टमेंट को यह आइडिया आगे बढ़ाने के लिए कहा था। अमेरिकी न्यूज पेपर वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, ट्रंप ने पिछले महीने पेंटागन से कहा था कि वे एक मिलिट्री परेड चाहते हैं।

मिलिट्री परेड देख कर अमेरिकी हमारे साहस को देख सके...

मिलिट्री परेड देख कर अमेरिकी हमारे साहस को देख सके...

व्हाइट हाउस प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा से ही अमेरिका के महान सर्विसमैन का समर्थन करते रहे हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगियों को जोखिम में डालकर देश को सुरक्षित रखा। उन्होंने डिफेंस डिपार्टमेंट से समारोह का आयोजन करने के लिए कहा है, जिसमें सभी अमेरिकी उनके साहस को देख सके।'

फ्रांस जैसी मिलिट्री परेड चाहते हैं ट्रंप

फ्रांस जैसी मिलिट्री परेड चाहते हैं ट्रंप

ट्रंप के मिलिट्री ऑर्डर में कहा गया, 'हाल ही में फ्रांस जो मिलिट्री परेड हुई थी, वैसी ही परेड मैं भी चाहता हूं।' बीते वर्ष डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस के 'बेस्टाइल डे' समारोह में भाग लेने के लिए पेरिस गए थे। तब ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों के साथ बैठकर उनके देश की मिलिट्री परेड देखी थी। बेस्टाइल डे समारोह के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि 'यह अब तक कि सबसे महान मिलिट्री परेड थी, जो मैंने देखी।' पेरिस से लौटने के बाद ट्रंप चाहते हैं कि ऐसी ही एक मिलिट्री परेड वॉशिंगटन में भी हो और अपने देश की ताकत का प्रदर्शन पूरे अमेरिका के लोग भी देखें।

शक्ति प्रदर्शन चाहते हैं ट्रंप

शक्ति प्रदर्शन चाहते हैं ट्रंप

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, वॉशिंगटन में मिलिट्री परेड का आयोजन करने से मिलियन्स ऑफ डॉलर्स का खर्च आएगा। इस परेड में शिपिंग टैंक से लेकर मिलिट्री हार्डवेयर तक का प्रदर्शन होगा, जिसको लेकर मिलिट्री ऑफिशिल्स अभी भी सोच रहे हैं कि इसका खर्चा कैसे वहन किया जाए। बता दें कि 1991 में गल्फ वॉर में जीत के बाद अमेरिका ने इस प्रकार का जश्न मनाया था। अमेरिकी मीडिया सीएनएन का मानना है कि नॉर्थ कोरियाई मिलिट्री परेड को देखते हुए, डोनाल्ड ट्रंप भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+