पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप भेजेंगे अपना दूत, इन मुद्दों पर होगी बड़ी कार्रवाई
वॉशिंगटन। पाकिस्तान के परमाणु हथियार आतंकियों के हाथ न लग जाए, इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने स्टेट सेक्रेटरी को इस्लामाबाद भेजने वाले हैं। वॉशिंगटन मीडिया के अनुसार, इसी महीने की अंतिम सप्ताह में रेक्स टिलरसन इस्लामाबाद की यात्रा करने वाले हैं, जहां पाकिस्तान को आतंकवाद और उनके न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर कड़ा संदेश दिया जा सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में पाकिस्तान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन पर अराजक तत्वों को शरण देने का आरोप लगाया था। पाकिस्तान और अमेरिका मीडिया के अनुसार, यूएस स्टेट सेक्रेटरी रेक्स टिलरसन के साथ डिफेंस सेक्रेटरी जिम मैटिस भी होंगे। अमेरिका ने इससे पहले चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि उन्हें डर है कि कहीं पाकिस्तान के परमाणु हथियार आतंकियों के हाथ न लग जाए।
आपको बता दें कि अमेरिका लंबे समय से पाकिस्तान की अफगानिस्तान पॉलिसी से परेशान है। अमेरिका के अनुसार, पाकिस्तान ने जिहादियों को अपने देश में पनाह दे रखी है और अमेरिकी सेना के लिए लड़ने के लिए कई बार सीमा पार से आतंकियों को भेजता रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने इसी साल अगस्त में अपने एक भाषण में कहा था कि हमने पाकिस्तान को मिलियन डॉलर दिए हैं और वे उन आतंकियों के लिए घर बना रहा है, जिनसे हम लड़ रहे हैं। पिछले छह हफ्तों में ट्रंप ने जो पाकिस्तान के लिए और भी कड़ा रुख अपनाया है, इसका असर पूरे दक्षिण एशिया में दिखने को मिल रहा है। एक हफ्ते पहले जिम मेटिस ने भी कहा था कि हमें अफगानिस्तान में काम करने के लिए एक और मौका मिलना चाहिए, इससे पाकिस्तान की नीति का भी पता चल जाएगा।
साथ ही अमेरिकी जनरल डनफोर्ड ने भी पाकिस्तानी टॉप खुफिया एजेंसी CIA पर आरोप लगाया था कि उनके आतंकी समूहों से लिंक है। अमेरिका कई बार पाकिस्तान पर उनकी टेरर पोलिसी को लेकर हमला कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications