पॉर्न स्टार को चुप कराने के लिए डोनाल्ड ट्रंप के वकील ने दिए थे करीब 83 लाख रुपये- रिपोर्ट
Recommended Video

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पर्सनल अटॉर्नी (वकील) ने एक पॉर्न स्टार को चुप कराने के लिए करीब 1,30,000 डॉलर (करीब 83 लाख रु.) की व्यवस्था की। अमेरिकी मीडिया 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 आम चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक पूर्व पॉर्न स्टार अपने कथित यौन संबंधों के खुलासा करने जा रही थी, जिसे भारी भरकम पैसा देकर चुप करवाया गया। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट का पूरी तरह से खंडन कर दिया है। इससे पहले भी ट्रंप के खिलाफ कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी है।

अक्टूबर में ट्रंप के वकील ने की थी मुलाकात
स्टीफन क्लिफॉर्ड नाम की महिला ने कहा था कि उसने सेलिब्रिटी गोल्फ इवेंट में 2006 में ट्रंप से मुलाकात थी, जिसके एक साल पहले ट्रंप ने मेलानिया से शादी कर ली थी। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चुनाव से एक महीने पहले अक्टूबर में ट्रंप के वकील माइकल कॉहेन ने महिला के साथ डील की थी, जिसमें दोनों के बीच एक नॉन-डिस्कलोजर एग्रीमेंट हुआ था।

व्हाइट हाउस ने रिपोर्ट को बताया कुड़ा
व्हाइट हाउस ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट का खंडन करते हुए इस खबर को वही पुराना और कचरा बताया है। व्हाइट हाउस ने कहा, 'जो पब्लिश हुई है वो वही पुराना और कुड़ा रिपोर्ट है और हम इसके पुरजोर खंडन करते हैं।' वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने क्लिफॉर्ड के साथ हुए एग्रीमेंट की बात का उत्तर नहीं दिया है।

दर्जनों महिलाएं लगा चुकी ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पिछले एक साल में दर्जनों महिलाएं यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी है। हालांकि, ट्रंप ने अपने ऊपर लगे कथित रूप से यौन संबंधों के आरोपों का खंडन करते हुए इसे फर्जी खबर बताया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ट्रंप के खिलाफ दूसरी बार इस प्रकार की रिपोर्ट पब्लिश की है। बता दें कि नवंबर 2016 में क्लिफॉर्ड ने एबीसी चैनल को कहा था कि उसने ट्रंप से मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications