अमेरिका: टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ विमान, चालक दल समेत प्लेन में सवार थे 21 लोग
ऑस्टिन, 20 अक्टूबर। अमेरिकी राज्य टेक्सास में मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान क्रैश हो गया। हालांका राहत की खबर ये रही कि प्लेन में सवाल 3 चालक दल समेत 21 यात्री सुक्षित बता लिए गए है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग लगने से पहले ही यात्रियों और चालक दल को बाहर निकाल लिया गया था। सोशल मीडिया पर और टीवी पर कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारी विमान में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को विमान ने मैकडॉनेल डगलस विमान ह्यूस्टन हवाई अड्डे ब्रुकशायर से उड़ान भरी, लेकिन कुछ देर बाद ही एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो चुका है, जबकि अन्य जले हुए अवशेषों पर पानी का छिड़काव कर आग बुझाई गई। बताया जा रहा है कि विमान ह्यूस्टन एस्ट्रो और बोस्टन रेड सोक्स के बीच एक प्ले-ऑफ बेसबॉल खेल देखने के लिए प्रशंसकों को ले जाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: टीकाकरण में 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने के बाद विमान, रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी घोषणा
दमकल विभाग की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि सौभाग्य से तीन चालक दल के सदस्यों सहित सभी 21 यात्रियों को इस डबल इंजन वाले जेट से सुरक्षित निकाल लिया गया था। आपातकालीन सेवाओं के निदेशक टिम गिब्सन ने कहा कि यात्री और चालक दल इस हादसे में काफी डर गए हैं, विमान में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। बता दें कि इसी महीने रूस के तातारस्तान क्षेत्र के मेनजेलिंस्क में 10 अक्टूबर को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 21 पैराशूट डाइवर्स समेत कुल 23 लोग सवार थे। खबरों के मुताबिक 23 में से 7 लोगों को बचा लिया गया, जबकि बाकि 16 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
-
Explained: JD Vance की अग्नि परीक्षा क्यों है इस्लामाबाद पीस टॉक? अमेरिका का क्या-क्या लगा दांव पर? -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
पाकिस्तान की पकड़ी गई चोरी! शहबाज के ट्वीट की स्क्रिप्ट व्हाइट हाउस में लिखी गई, न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा -
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज!












Click it and Unblock the Notifications