अमेरिका के नए NSA ने आते ही पाकिस्तान पर बोला हमला, इरान और नॉर्थ कोरिया से की तुलना

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह अमेरिका के नए नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) के तेवर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका के एनएसए जॉन बोल्टन ने कहा कि पाकिस्तान से सख्ती से निपटना जरूरी है। यूएन में अमेरिकी राजदूत रह चुके बोल्टन ने कहा एक न्यूक्लियर वेपन स्टेट पाकिस्तान इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुश्किलें बढ़ाने के लिए परमाणु हथियारों के साथ पाकिस्तान एक आतंकी मुल्क बन सकता है। बता दें कि बोल्टन ने एचआर मैकमास्टर की जगह ली है, जो 9 अप्रैल को अपना कार्यभार संभालेंगे।

US के नए NSA ने पाकिस्तान की तुलना नॉर्थ कोरिया से की

नॉर्थ कोरिया और इरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की नसीहत दे चुके, बोल्टन ने आते ही पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पाकिस्तान को भी नॉर्थ कोरिया और इरान की तरह खतरनाक मुल्क बताया है। बोल्टन ने कहा कि तालिबान के कंट्रोल को रोकना अमेरिका की प्राथमिकता होनी चाहिए, फिर चाहे यह किसी को पंसद हो या नहीं। बोल्टन ने कहा, 'राष्ट्रपति पाकिस्तान पर ज्यादा दबाव चाहते हैं। मैं इससे पूरी तरह से सहमत हूं और मुझे लगता है कि ओबामा ऐसा करने में नाकाम रहे थे। बोल्टन ने कहा कि हमें पाकिस्तान पर तब तक दबाव डालना चाहिए, जब तक कि वे तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और गुल्बुद्दीन हेकमती को खदेड़ नहीं देते। बोल्टन ने कहा कि इन्हें अफगानिस्तान से बाहर निकालना होगा और तब तक पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय सहायता और हथियारों पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय मामलों में गहरी समझ रखने वाले बोल्टन ने कहा कि पाकिस्तान पर अगर सख्ती से पेश आएंगे, तो यह सरकार भी नाजुक स्थिति में पहुंच जाएगी। बोल्टन ने सख्त लहजे में कहा भारत से अलग होने के बाद से ही पाकिस्तान की आर्मी में जोखिम बढ़ा है। बोल्टन के अनुसार, पाकिस्तान आर्मी के उच्च पदों पर बैठे अधिकारी कट्टर मुस्लिम है।

बोल्टन ने कहा कि अगर कट्टरवादियों (सरकार) ने पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया तो मुश्किलें और ज्यादा बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा इस तरह से पाकिस्तान एक न्यूक्लियर वेपन वाला आतंकी मुल्क बन सकता है, जिस तरह से नॉर्थ कोरिया और इरान पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+