अमेरिका के लास वेगास में म्यूजिक फेस्टिवल में कैसे मची अफरातफरी, देखिए तस्वीरें
America Las Vegas Shooting: At least 20 killed, many injured
लॉस एंजलिस। अमेरिका के लॉस वेगास में गोलीबारी हुई है, जिसमें 50 से ज्यादा की मौत और 100 लोग जख्मी हो गए हैं। लास वेगास में म्यूजिक फेस्टिवल चल रहा था, उसी दौरान एक हमलावर घुसा और उसने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। घायलों के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जिसमें से 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। अमेरिका के लास वेगास में हुए हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।

मारा गया संदिग्ध
इस घटना के तुरंत बाद पुलिस पंहुच गई और उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। पुलिस ने इस घटना में एक संदिग्ध के मारे जाने की पुष्टी की है। हमलावर बंदूक लेकर लास वेगास के मांडले बे रिसॉर्ट में घुसा और हमला बोला दिया। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में शूटर को मार गिराया गया है।

पुलिस ने एरिया किया सील
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंसर्ट वेन्यू पर फायरिंग के दौरान एक हमलावर अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर रहा था और लोग इधर-उधर भाग रहे थे। कई लोग भागकर ट्रोपिकाना होटल-कसीनो के बेसमेंट में छिप गए। फायरिंग की सूचना के बाद लास वेगास स्ट्रिप और इंटरस्टेट 15 के ज्यादातर हिस्से को बंद करा दिया गया।

आतंकी घटना की पुष्टी नहीं
इस घटना के बाद पुलिस से घटना स्थल का पूरा एरिया सील कर दिया है। हमलावर कौन था और कहां से आया था इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने अभी इसे आतंकी घटना होने की पुष्टी नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications