अमेरिका: फ्लोरिडा के जेक्सनविल में गोलीबारी, कई लोग जख्मी, पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया

वॉशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को गोलीबारी हुई है, जिसमें कई लोगों घायल हुए हैं। प्लोरिडा के जेक्सनविल में गोलीबारी हुई है, जिसके बाद लोगों इधर-उधर अपनी जान बचाते हुए भागते दिखे हैं। जेक्सनविल में गोलीबारी के बाद पुलिस ने इस एरिया को तुरंत खाली करवा दिया है और लोगों को दूर रहने के लिए कहा है। फ्लोरिडा का जेक्सनविल में कई बार्स और रेस्टोरेंट बताए जा रहे हैं, जहां छुट्टी के दिन लोगों को निशाना बनाया गया है। वहीं, पुलिस ने एक संदिग्ध को मुठभेड़ में उसी जगह पर मार गिराया है।

अमेरिका: जेक्सनविल में गोलीबारी, कई जख्मी, संदिग्ध की मौत

पुलिस यह नहीं बता पा रही है, कि इस गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं और किस प्रकार का ज्यादा नुकसान हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने जेक्सनविल की तरफ आने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया और लोगों को उस तरफ जाने के लिए रोक रही है।

यह गोलीबारी सेंट जॉन्स नदी के पास में जेक्सनविल के लैंडिंग एरिया में हुई है, जहां कई सारे वॉटरफ्रंट और अंदर मॉल बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस गोलीबारी के में लोग शेयर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एनएफएल चैंपियनशिप सीरीज के शुरू होने के तुरंत पहले गोलीबारी शुरू हुई है, जिससे लोगों के भीच भयंकर अफरा-तफरी मच गई।

इस गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन था और वह किस मकसद से आम लोगों को निशाना बनाने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+