महिला को जबरन 9 घंटे तक दिखाई TV सीरीज, कहा- बैठी रहो नहीं तो जान से मार डालूंगा
नई दिल्ली। अमेरिका के आयोवा के सीडर रैपिड्स में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां 52 साल के एक अफ्रीकी-अमेरिकी शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी शख्स की पड़ोसी महिला ने आरोप लगाया कि उसने जबरदस्ती उसे 9 घंटे की मिनी सीरीज देखने के लिए मजबूर किया। उस शख्स ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह वहां से उठकर गई, तो वह उसको मार डालेगा।

आरोपी नस्लभेदी रवैये से परेशान था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉबर्ट ली नॉय पड़ोसी महिला के नस्लभेदी रवैये से परेशान था। बताया जा रहा है कि रॉबर्ट से उसके अश्वेत होने की वजह से पड़ोसी महिला दुर्व्यवहार करती थी। इसलिए रॉबर्ट ने इस मिनीसीरीज के जरिए महिला को नस्लभेद समझाने की कोशिश की। वहीं, महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि रॉबर्ट ने उसे कमरे में बंद करके रखा और जबरन टीवी सीरीज रूट देखने को मजबूर किया। इस सीरीज में अश्वेतों को गुलाम बनाने और उनपर हुए अत्याचारों की आपबीती है।

घर में बिठाकर जबरन दिखाई 9 घंटे तक मिनीसीरीज
महिला ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि रॉबर्ट ने मुझे धमकी दी कि वह उसके साथ चुपचाप बैठकर शो देखे और कहा कि अगर उसने उठकर भागने की कोशिश की तो वह उसके शरीर के टुकड़े कर शिकागो को जोड़ने वाले हाइवे- 380 पर फेंक देगा। बता दें कि रूट सीरीज 1976 में लेखक एलेक्स हेली ने लिखा था। ये सीरीज उनके पारिवारिक इतिहास पर आधारित है। आरोप है कि रॉबर्ट ने महिला को यही सीरीज दिखाकर नस्लभेद समझाने की कोशिश में जबरन बिठाए रखा।

महिला को दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार
इस मिनीसीरीज में अफ्रीका में उनके पूर्वज कुंटा किंटे को गुलाम बनाए जाने से लेकर उसके वंशजों की पूरी कहानी है। ये किताब 22 सप्ताह तक न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर लिस्ट में रही। इसके लिए उन्हें पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1977 से 1980 के बीच वेब सीरीज रूट आई, जो 50 से अधिक देशों में देखी गई। ये फिल्म एमी अवार्ड के 37 कैटेगरी में नॉमित हुई थी। इस फिल्म को 9 अवॉर्ड मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications