गजब संयोग में हुआ डबल 'लकी बेबी' का जन्म, भविष्य में अब कभी नहीं आएगी ऐसी तारीख
नई दिल्ली, 23 फरवरी: इस की साल 22-02-2022 तारीख अपने दिलचस्प संख्यात्मक संयोग के चलते सुर्खियों में है। इस डेट को लेकर जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर तरह-तरह के तर्क शेयर किए जा रहे हैं। तो दूसरी तरफ 2/22/22 यानी पांच अंकों की पलिंड्रोम तिथि (palindrome date) को नई शुरुआत के लिए विशेष रूप से अच्छा दिन माना जाता है। ऐसे में एक नहीं बल्कि दो बच्चों ने इसी खास दिन 2:22 मिनट यानी दो बजकर 22 मिनट पर इस दुनिया में जन्म लिया, जो अपने आप में बेहद खास पल है।

22-2-2022 को ठीक 2:22 बजे हुआ जन्म
यह खास तिथि संयोग का मामला अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड के कैथोलिक हेल्थ मर्सी हॉस्पिटल का है, जहां 22-02-2022 को ठीक 2:22 बजे (AM)पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हॉस्पिटल के प्रवक्ता ने द पोस्ट को बताया कि बेबी के जन्म के बाद माता-पिता वेंडी कैंपोस और मर्सिडीज मैनुअल ने कहा कि उनके बच्चे के जन्म का ऐसा सौभाग्य सही समय और सही जगह पर आने की वजह से मिल पाया है।

कैंसर सर्वाइवर मां के हुए दो जुड़वा बच्चे
इसी के साथ दंपति अपने बच्चे के इस खास तारीख पर जन्म लेने से काफी खुश है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बच्चे का नाम लोगान जोविल कोरेस वास्केज रखा है। बच्चा एकदम स्वस्थ है। इसके अलावा हॉस्पिटल ने जुड़वा बच्चों का भी इसी डेट पर दुनिया में स्वागत किया। एक बच्चे का सुबह 9:20 बजे पर तो दूसरे का 9:22 पर जन्म हुआ। जानकारी के अनुसार जुड़वा बच्चों को जन्म देने वालीं मां कैंसर सर्वाइवर है। जिन्होंने भी 22-02-2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

"Twosday" क्लब यह और भी खास
इतना ही नहीं इसी खास तारीख यानी "Twosday" क्लब में अन्य शिशु साइमन थॉमस भी शामिल हुआ है, जिसका जन्म ओहियो के ट्राइहेल्थ गुड सेमेरिटन अस्पताल में हुआ। यहां सबसे खास संयोग यह था कि इस बच्चे का जन्म 22-2-2022 तारीख को 2:22 बजे हॉस्पिटल के रूम नंबर 2 में हुआ।

क्या होती है पलिंड्रोम डेट?
आपको बता दें कि खास तारीख जैसे कि 22-2-2022 को पलिंड्रोम डेट कहा जाता है। हालांकि यह दिलचस्प संख्यात्मक संयोग वाला दिन पलिंड्रोम के साथ-साथ एंबिग्राम भी है, जिसका मतलब होता है सीधा और उल्टा दोनों ही तरह से एक जैसे समान नंबर। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि पलिंड्रोम डेट पर किसी भी चीज की शुरुआत काफी शुभ होती है।












Click it and Unblock the Notifications