महिला को घर के बाहर दिखा 'डायनासोर का बच्चा', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
फ्लोरिडा, 23 अप्रैल: अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली एक महिला का कहना है कि उसने अपने घर के बाहर एक डायनासोर के बच्चे को देखा है। उसने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उसने कहा है कि दुनिया में डायनासोर फिर से लौट रहे हैं। महिला की ओर से शेयर की गई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। लोग महिला के दावे पर जमकर बहस कर रहे हैं। कुछ लोग महिला के दावे को हास्यास्पद कह रहे हैं तो कुछ का कहना है कि महिला की बात में दम है।

'मेरे घर के पास रहता है बेबी डायनासोर'
फ्लोरिडा में रहने वाली महिला क्रिस्टीना रयान ने अपने घर लगे सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज शेयर करते हुए कहा है कि वीडियो में दिख रही जीव डायनासोर है। ये बेबी डायनासोर उसके घर के पास रहता है और रोज उसके अहाते से गुजरता है।

वीडियो में दिख रहा एक अजीब सा जानवर
क्रिस्टीना का घर फ्लोरिडा के पाम कोस्ट के पास है। उसने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जो क्लिप शेयर की है। उसमें एक अजीब सा जीव दौड़ता नजर आता है। क्रिस्टीना का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद उसे अंदाजा हो गया कि ये बेबी डायनासोर है। उन्होंने वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि वो जुरासिक पार्क फिल्मों की शौकीन हैं। ऐसे में उन्होंने वीडियो देखकर पहचान लिया कि यो डायनासोर का बच्चा है।
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग
क्रिस्टीना ने जो वीडियो फुटेज शेयर की है, उस पर सोशल मीडिया में कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने इसको लेलर क्रिस्टीना का मजाक उड़ाया है और कहा कि उनको दिमागी इलाज की जरूरत है। हालांकि कई लोगों ने कहा कि वेलोसिरेप्टर हो सकता है, जो कि डायनासोर की ही एक प्रजाति है। इसके अलावा भी कई तरह के दावे सोशल मीडिया पर इसको लेकर किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications