अमेरिका: भारतीय मूल के दंपति और दो बच्चों का शव घर में मिला, हत्या के एंगल से हो रही जांच
अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी में एक सनसनीखेज घटना घटी है, जहां भारतीय मूल के दंपत्ति और उनके दो बच्चे घर में मृत पाए गए। उनकी मौत के कारण के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस इस केस की जांच मर्डर के एंगल से कर रही।
प्लेन्सबोरो पुलिस विभाग के मुताबिक मृतकों की पहचान तेज प्रताप (43), उनकी पत्नी सोनल परिहार (42) के रूप में हुई है। इसके अलावा उनका एक 10 वर्षीय और दूसरी 6 वर्षीय बेटी भी मृत मिली। घटना बुधवार शाम 4.30 के आसपास बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 4 अक्टूबर की शाम को एक घर की जांच के लिए उनको 911 पर कॉल प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस टीम वहां पर पहुंची। जांच में पता चला कि घर के अंदर चार शव पड़े हैं। वो सभी भारतीय मूल के थे।
प्रारंभिक जांच से पता चला कि अन्य जनता को कोई खतरा नहीं है। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही। साथ ही लोगों से कोई भी जानकारी मिलने पर कंट्रोल रूम को सूचित करने को कहा है।
घटना पर वहां के मेयर पीटर कैंटू ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लेन्सबोरो समुदाय इस घटना से काफी ज्यादा दुखी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही, जल्द ही चारों की मौत का पता लगा लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से किसी अन्य तरह की चिंता नहीं करने की अपील की।
पड़ोसियों के मुताबिक दंपत्ति नौकरी कर रहे थे और उनके बीच सब कुछ सामान्य था। वो रोजाना सुबह अपने बच्चों को छोड़ने सड़क तक आती थीं, लेकिन घटना वाले दिन वो नहीं आईं। जिससे वो हैरान रह गईं। उन्होंने उनको कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में पुलिस की गाड़ियां वहां पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वो एक दशक से ज्यादा से पड़ोसी थे, लेकिन कभी उनका व्यवहार खराब नहीं रहा, ऐसे में वो घटना से काफी ज्यादा दुखी हैं।












Click it and Unblock the Notifications