यमन में अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, अल कायदा के आतंकी कासिम अल रिमी को किया ढेर
वॉशिंगटन। अमेरिका ने आतंकी संगठन अल कायदा के खिलाफ यमन में बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिका की ओर से दावा किया गया है कि उसने अल कायदा के आतंकी कासिम अल रिमी को मौत के घाट उतार दिया है। कासिम अल रिमी अल कायदा के संस्थापको में से एक था, जिसे अमेरिका ने आतंकरोधी ऑपरेशन में मार गिराने का दावा किया है। इसके अलावा अल कायदा के एक और आतंकी आयमान अल जवाहिरी के सहयोगी को भी अेमेरिकी सुरक्षाबलो ने मार गिराया है। व्हाइट हाउस की ओर से एक बयान जारी करके इस बारे में जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिका ने आतंक के खिलाफ यमन में यह सफल ऑपरेशन किया है।

बता दें कि अमेरिकी सरकार ने रिमी 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया था। इससे पहले जनवरी माह में डोनाल्ड ट्रंप ने इरान के जनरल कासिम सुलेमानी के खिलाफ एयर स्ट्राइक का आदेश दिया था। पिछले वर्ष अक्टूबर माह में आईएसआईएस के आतंकी अबू बकर अल बगदादी को भी अमेरिकी सेना ने मार गिराया था। अमेरिकी सेना ने रात में सीरिया में यह ऑपरेशन किया था, जिसमे आईएस के आतंकी बगदादी को ढेर कर दिया गया था। रिमी अमेरिका के निशाने पर जनवरी 2017 से था।
-
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Hormuz China ships: ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज में 2 बड़े चीनी जहाजों को खदेड़ा, टूट गई दोस्ती? -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check












Click it and Unblock the Notifications