अमेरिका के New Orleans में बॉर्बन स्ट्रीट पर लोगों पर चढ़ी कार, 10 लोगों की हुई मौत, 30 घायल

Car runs over people on Bourbon Street: नए साल के पहले दिन जब पूरी दुनिया जश्‍न मना रही रही थी तभी अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स की एक दुखद घटना घटी। नए साल की सुबह लोगों के एक झुंड को कार ने कुचल दिया। जिसके कारण दस लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए हैं।

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ये दुर्घटना सुबह 3:15 बजे के आसपास बॉर्बन स्ट्रीट और इबरविले के पास हुई। फ्रेंच क्वार्टर में एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण, बॉर्बन स्ट्रीट पर नए साल के जश्न के लिए भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन उत्सव के दौरान यह भयावह मंजर को देखकर हर किसी की चीखें निकल गईं।

Car runs over people on Bourbon Street

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक एसयूवी सुबह लगभग 3:15 बजे न्यू ऑरलियन्स में बॉर्बन स्ट्रीट और इबर्विले के चौराहे के पास पैदल चल रहे यात्रियों को टक्कर मारती और कुचलती हुई निकल गई । दुर्घटना के बाद, चालक ने कथित तौर पर वाहन से बाहर निकलकर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कारण पुलिस के साथ गोलीबारी हुई। इस जानकारी की पुष्टि सीबीएस न्यूज़ की कैटी वीस से बात करने वाले प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा की गई।

घटना के बाद बोरबन स्ट्रीट को सील कर दिया गया, और आपातकालीन टीमें घायलों की देखभाल करने और स्थिति को संभालने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गईं। इस बीच, सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी रिपोर्ट में बताया गया कि दुर्घटना में कम से कम 10 या अधिक लोग मारे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+