अमेरिका में कम हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 776 लोगों की मौत, खतरनाक वायरस ने ली 80 हजार लोगों की जानें
, अब तक खतरनाक वायरस ने ली 80 हजार लोगों की जानें
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं। विश्व शक्ति कहलाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण अब तक 79522 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अमेरिका के लिए थोड़ी राहत की भी खबर है। धीरे-धीरे यहां अब कोरोना की रफ्तार कम हो रही है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 776 लोगों की मौत हुई है। ये पहली बार है जब कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा हजार से कम रहा है। मार्च के बाद से अमेरिका में हर दिन 1000 से लेकर 2500 के बीच लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। रविवार को पहला मौका था जब पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण मौत का आंकड़ा 1000 से कम रहा है।
अमेरिका में कोरोना वायरस के अब तक 79522 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा मौते न्यूयार्क में हुई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस के एक निजी स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव में आने के बाद वो आइसोलेशन में चले गए हैं। वहीं ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए 1 जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। कोरोना महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन 1 जून तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मुताबिक सार्वजनिक संस्थानों को 1 जुलाई से खुल सकते हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में अब तक 2 लाख 80 हजार लोगों की मौत हो गई है। वहीं सिर्फ फ्रांस में कोरोना महामारी के कारण 70 और लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, इस सप्ताह में यह मौत का सबसे कम आंकड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications