अमेरिका: ट्रंप की इमिग्रेंट पॉलिसी की शिकार हुई भारतीय महिला, मां से 5 साल का दिव्यांग बेटा छीना

वॉशिंगटन। अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। डोनाल्ड ट्रंप की इस जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का शिकार अब एक भारतीय महिला हुई है, जिसके बाद उसका 5 साल का बच्चा छीन कर उससे अलग कर दिया है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि अमेरिकी अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चे को उसकी मां से अलग कर उसे डिटेंशन सेंटर में भेज दिया। भारतीय महिला मेक्सिको की बॉर्डर से अमेरिकी सीमा में प्रवेश कर रही थी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ट्रंप पॉलिसी की शिकार भारतीय महिला, 5 साल का बेटा छीना

Representational Image

वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, भारत की 33 वर्षीय भावना पटेल को एरिजोन कोर्ट ने 30,000 डॉलर का बान्ड दिया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि वह अपने दिव्यांग बेटे से मिली है या नहीं। रिपोर्ट के अनुसार, पटेल को इमिग्रेंट कोर्टरूम में भेज दिया गया है, जहां उसे हरे रंग की कैदी की ड्रेस पहना दी गई है। कोर्ट में पटेल और उसके वकील ने कहा कि वह अपने दिव्यांग बच्चे के साथ राजनीतिक उत्पीड़न के बाद अहमदाबाद से ग्रीस आई थी और फिर वहां से मेक्सिको पहुंची थी।

कोर्ट में गुजराती भाषा में ही पटेल की कार्रवाई शुरू हुई। पटेल की वकील अलिंका रॉबिन्सन ने कहा कि उसके बच्चे की हालत सही नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने पटेल को बॉन्ड दिया, जिससे की वह अपने बेटे से फिर से मिल सके। शरणार्थी अधिकारी ने बताया कि पटेल काफी डरी हुई है और शक है कि अगर वह वापस भारत जाती है, तो उसकी हत्या हो सकती है।

अमेरिका की जेलों में कितने अप्रवासी भारतीय बंद है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इसी माह 50 से ज्यादा भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 200 से ज्यादा अवैध भारतीय अमेरिका की वॉशिंगटन, न्यू मेक्सिको, ओरेगन और पेन्सिलवेनिया की जेलों में बंद है। इसमें से ज्यादातर पंजाबी और गुजराती है।

यह भी पढ़े: VIDEO: 'मिस्टर प्रेसिडेंट, क्या तुम्हारे कोई बच्चे नहीं है?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+