Amazon इंजीनियर ने किया फिलिस्तीन का समर्थन, कंपनी का एक्शन बना ग्लोबल चर्चा का मुद्दा
Amazon engineer suspension: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने फिलिस्तीनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अहमद शाहरूर को सस्पेंड कर दिया है। इसकी वजह उनके द्वारा इजराइली सरकार और Amazon के बीच हुए समझौते Project Nimbus का विरोध बताया जा रहा है।
शाहरूर का कहना है कि यह प्रोजेक्ट इजराइल को एआई और डेटा सेंटर जैसी सुविधाएं देता है, जिससे फिलिस्तीनियों पर निगरानी और दमन आसान हो जाता है। वहीं, Amazon ने आरोप लगाया कि शाहरूर ने कंपनी की नीतियों का उल्लंघन किया है। यह मामला न सिर्फ टेक कंपनियों की नीतियों बल्कि फिलिस्तीनी कर्मचारियों की आवाज़ दबाए जाने पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।

क्यों किया गया अहमद शाहरूर को सस्पेंड?
अहमद शाहरूर पिछले तीन सालों से Amazon की Whole Foods डिवीजन में सिएटल ऑफिस से काम कर रहे थे। उन्होंने Slack चैनलों और एक ओपन लेटर के जरिए Project Nimbus का विरोध किया था। शाहरूर का आरोप है कि यह प्रोजेक्ट इजराइल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर जैसी आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराता है, जिसका इस्तेमाल फिलिस्तीनी लोगों पर नियंत्रण और निगरानी के लिए किया जा सकता है। विरोध के तुरंत बाद Amazon ने उन्हें नोटिस भेजा और सस्पेंड कर दिया।
प्रोजेक्ट निम्बस और विवाद
Project Nimbus 2021 में Google और Amazon की साझेदारी में शुरू हुआ था। इसका मकसद इजराइली सरकार को उन्नत तकनीकी सेवाएं देना है। लेकिन मानवाधिकार संगठनों और कर्मचारियों का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से फिलिस्तीनियों के खिलाफ सैन्य और निगरानी गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा। अहमद शाहरूर और अन्य कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की डील टेक कंपनियों की नैतिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा करती है।
फिलिस्तीनी कर्मचारियों की मुश्किलें
शाहरूर ने कहा कि Amazon लगातार फिलिस्तीनियों की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी कर्मचारियों को स्वतंत्र रूप से राय रखने से रोक रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि फ्रांस में भी एक कर्मचारी को सोशल मीडिया पर इजराइल की आलोचना करने के चलते नौकरी से निकाला गया। शाहरूर के अनुसार यह सिर्फ उनकी नौकरी नहीं बल्कि फिलिस्तीनी पहचान और अधिकारों को दबाने की कोशिश है।
ये भी पढे़ं: Hamas Israel War: 'हथियार डाल दो वरना', हमास को चेतावनी के बाद इजरायल में मौत का तांडव! बिछा लाशों का ढेर
टेक कंपनियों में बढ़ते विरोध की लहर
Amazon ही नहीं, Microsoft में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। कुछ समय पहले कंपनी ने चार कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया था क्योंकि उन्होंने इजराइल को दी जा रही तकनीकी मदद का विरोध किया था। यह घटनाएं इस बात की ओर इशारा करती हैं कि बड़ी टेक कंपनियों में इजराइल से जुड़ी डील्स के खिलाफ कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें: Israel Airstrikes on Yemen: गाजा युद्ध के बीच यमन-इजराइल तनाव, सना में इजराइली एयरस्ट्राइक, 6 की मौत, 86 घायल












Click it and Unblock the Notifications