24 साल के लड़के को मिला ऐसा जैकपॉट कि 30 सालों तक हर माह मिलेंगे 8.59 लाख रुपये
नई दिल्ली। अमेजन में काम करने वाले 24 साल के डेन वेमैस का जैकपॉट लगा है। ये जैकपॉट ऐसा जबरदस्त है कि वह जिंदगी भर ऐश कर सकते हैं। दरअसल वे अमेजन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में काम करते थे। डेन ने ऐसा जैकपॉट जीता है जिससे वे आने वाले 30 सालों तक हर माह 10,000 पाउंड (8.59 लाख रुपये) मिलेंगे। बता दें कि डेन इस तरह की जबरदस्त लॉटरी जीतने वाले पहले शख्स हैं। डेन को लॉटरी टिकट लेते समय जरा भी मालूम नहीं था कि उनकी दुनिया बदलने वाली है।

जॉब छोड़ने की वजह बताई तो किसी ने यकीन नहीं किया
डेन ने बताया कि उसने ऑफिस के ब्रेक में जब अपना फोन चेक किया तो उन्हें जैकपॉट के बारे में खबर लगी। जैकपॉट के बारे में कंफर्म होते ही डेन वेमैस एचआर के पास नौकरी छोड़ने की बात करने गया। पहले जब जॉब छोड़ने की वजह बताई तो उसे भी भरोसा नहीं हुआ। लेकिन उन्होंने अपने लीविंग लेटर में जैकपॉट वाली बात को साफ कर दिया।

जैकपॉट के पैसों से भाई का इलाज कराना चाहते हैं
डेन ने बताया कि वे जैकपॉट के पैसों से डिजनीलैंड घूमना चाहते हैं। इसके अलावा वह छोटे भाई का इलाज कराना चाहते हैं। डेन अब अपनी पसंद की नौकरी करना चाहते हैं। जहां वे स्क्रिप्ट राइटर के रूप में काम कर सकें। डेन की खुशकिस्मती को देखकर लोग चकित हैं, बल्कि डेन खुद चकित हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा मौका आएगा कि उन्हें अचानक इतने अधिक पैसे मिल जाएंगे।

उधार के पैसों से खरीदी लॉटरी और फिर...
रातोंरात अमीर बनने की कहानी आपने कई बार सुनी होगी लेकिन बीते साल पंजाब के संगरूर में ऐसा सच में हुआ था। यहां एक मजदूर को डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी लगी थी। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह थी कि इस मजदूर ने 200 रुपये उधार लेकर लॉटरी का टिकट खरीदा था। मजदूर के इतने सारे रुपए जीतने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई थी। मजदूर का नाम मनोज कुमार है। जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार मजदूरी करके अपना और परिवार का पेट पालता था।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के सब्जी विक्रेता की निकली 1.11 करोड़ की लॉटरी, फिर भी किस्मत निकली 'खराब'












Click it and Unblock the Notifications