ब्राजील के शख्स का अद्भुत कारनामा, कबाड़ की कारों के पुर्जों से बना डाला हेलीकॉप्टर!, वीडियो वायरल
ब्राजील के एक शख्स ने कबाड़े में पड़ी कारों के पुर्जों से हेलीकॉप्टर बनाया है। जी हां, हेलीकॉप्टर। और वो भी असली का।
ब्रासीलिया, 12 दिसंबर। ब्राजील का एक शख्स अपने एक जुगाड़ की वजह से इंटरनेट पर वालरल हो रहा है। उसने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। दरअसल इस शख्स ने कबाड़े में पड़ी कारों के पुर्जों से हेलीकॉप्टर बनाया है। जी हां, हेलीकॉप्टर। और वो भी असली का। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विमान में बैठने का था सपना, इसलिए बना डाला खुद का विमान
इस हेलीकॉप्टर में वोक्सवैगन बीटल के इंजन को लगाया गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। लोग कह रहे हैं कि यह अद्भुत है ऐसा पहले कभी नहीं देखा। स्थानीय समाचार आउटलेट कैको के अनुसार, इसे जोआओ डायस शहर के एक निवासी द्वारा डिजाइन और बनाया गया है। दरअस्ल व्यक्ति का सपना हेलीकॉप्टर में सवारी करने का था, लेकिन उसका यह सपना पूरा नहीं हो रहा था, इसलिए उसने अपना विमान बनाने का फैसला किया।

हेलीकॉप्टर को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
इस हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की उसी सड़क पर भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे वह उस हेलीकॉप्टर के लिए रनवे के तौर पर इस्तेमाल करता था। इस व्यक्ति का नाम जेनेसिस गोम्स बताया जा रहा है। गोम्स ने कहा कि बचपन से ही उसकी रुचि विमान बनाने में थी। उसने घर के बाहर भी एक विमान खड़ा है। इस हेलीकॉप्टर को बनाने के लिए मोटर साइकिल, ट्रक, कार और साइकिल के पार्ट्स के साथ घर के खराब सामानों का भी इस्तेमाल किया गया है। यहां तक की इसमें उसकी मां के घर पर लगा नल का टुकड़ा भी इस्तेमाल किया गया है।

जेनेसिस गोम्स अभी तक नहीं उड़ा पाए हैं अपना हेलीकॉप्टर
जेनेसिस गोम्स ने कहा कि वह अभी तक अपना हेलीकॉप्टर उड़ा नहीं सके हैं। वह इसके लिए विमानन कंपनी की मदद ले रहे हैं। उनका कहना है कि उनका विमान उड़ाने का सपना जरूर पूरा होगा।












Click it and Unblock the Notifications