'चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है, भारत हिंदू राष्ट्र नहीं', अमर्त्य सेन का भाजपा पर तंज
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। जिस तरह से लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आए और भाजपा पूर्ण बहुमत से दूर रह गई, उसके बाद सेन ने कहा कि इसे साफ है कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है।
अमर्त्य सेन ने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष देश है और संविधान भी सेक्युलर है, लिहाजा राजनीतिक रूप से खुले विचारों वाला होने की जरूरत है। मुझे नहीं लगता है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का विचार सही है। भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है और यह इस चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है।

गौर करने वाली बात है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी बहुमत के 272 के आंकड़े से दूर रह गई। जिसकी वजह से भाजपा को चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जदयू के साथ की जरूरत है। कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि इंडिया गठबंधन ने 234 सीटों पर जीत दर्ज की।
जिस तरह से कई नेता बिना ट्रायल के जेल में बंद हैं, उसपर अमर्त्य सेन ने नाराजगी जाहिर की है। सेन ने कहा कि हम हमेशा चुनाव के बाद बदलाव की अपेक्षा रखते हैं। पहले जिस तरह से लोगों को बिना ट्रायल के जेल में रखा गया, गरीब-अमीर के बीच की खाई बढ़ी, वो अब रुकना चाहिए।
90 वर्षीय अमर्त्य सेन ने कहा कि जब भारत में अंग्रेजों का शासन था, लोगों को बिना ट्रायल के जेल में बंद कर दिया गया। जब मैं युवा था, मेरे कई अंकल, भाईयों को बिना ट्रायल के जेल में बंद कर दिया गया। हमें उम्मीद थी कि भारत स्वतंत्र होगा। कांग्रेस को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, उन्होंने भी इसे नहीं रोका। ये बदले नहीं, लेकिन मौजूदा सरकार में यह ज्यादा हो रहा है।
अमर्त्य सेन ने कहा कि नई कैबिनेट पुरानी कैबिनेट की ही तरह है। मंत्रियों को फिर से वही पोर्टफोलियो दिया गया है। राम मंदिर का निर्माण कराना, बहुत सारा पैसा खर्च करना, भारत को हिंदू राष्ट्र की तरह पेश करना, यह महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के देश में नहीं होना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications