ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें, ट्रंप बोले- सब ठीक है, हमारे पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना

वाशिंगटन। इराक में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर हुए ईरान के हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आ गया है। उनका कहना है कि सब ठीक है। ईरान ने इराक में दो सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। होने वाले नुकसान का आकलन किया जा रहा है। लेकिन अब तक सब ठीक है। ट्रंप ने कहा कि हमारे पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है।

दो ठिकानों पर एक दर्जन से अधिक मिसाइल हमले

दो ठिकानों पर एक दर्जन से अधिक मिसाइल हमले

बता दें अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने बताया कि इराक में अमेरिकी सेना के कम से कम दो ठिकानों पर एक दर्जन से अधिक मिसाइल हमले हुए हैं। वहीं मामले पर ईरान की सरकारी मीडिया का कहना है कि ये हमले जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए किए गए हैं। जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर बगदाद में एक ड्रोन हमले में मारा गया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से बातचीत जारी

पेंटागन ने हमलों की जानकारी देते हुए बताया कि इराक के इरबिल और अल-असद शहर में दो ठिकानों पर हमले हुए हैं जहां उनके सैनिक रह रहे थे। हालांकि हमले में कितना नुकसान हुआ है इस बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशम ने बयान में कहा कि उन्हें इराक में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर हमले के बारे में पता चला है, इस बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से बातचीत की जा रही है।

रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने क्या कहा?

रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने क्या कहा?

वहीं ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि ये हमला जनरल सुलेमानी की मौत का जवाब देने के लिए किया गया है। इन्होंने कहा कि ये चेतावनी अमेरिका के सभी साथियों के लिए है, जो उसकी आतंकवादी सेना को अपनी जमीन का इस्तेमाल करने देते हैं। अब ईरान के खिलाफ अगर कहीं भी कार्रवाई होती है तो उसे निशाना बनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+