एलियंस से संबंध बनाने का दावा करने वाली महिला को है ये डर, बताया क्यों नहीं दिखा रही प्रेमी एलियन का चेहरा?
लंदन की रहने वाली एक महिला ने एक एलियंस के साथ प्यार करने का दावा किया है और महिला का कहना है कि, जिससे वो प्यार करती है, वो इस दुनिया का रहने वाला नहीं है।
लंदन, मई 17: लंदन की एक महिला ने यह कहकर सनसनी मचा दी थी, कि उसका अपहरण एलियंस ने कर लिया है। इतना ही नहीं, महिला ने दावा किया था कि, एलियंस उसका अपहरण करके अपने यूएफओ में भी ले गये थे। लेकिन, अब उस महिला ने दावा किया है, कई बार ऐसा होने के बाद अब एक एलियन के साथ उसे प्यार हो गया है और वो अकसर एलियन के साथ संबंध बनाती हैं। हालांकि, अब महिला ने बताया है, कि किस डर से वो लोगों के सामने एलियंस का चेहरा लेकर नहीं आ रही है।

एलियंस से करती है प्यार
लंदन की रहने वाली एक महिला ने एक एलियंस के साथ प्यार करने का दावा किया है और महिला का कहना है कि, जिससे वो प्यार करती है, वो इस दुनिया का रहने वाला नहीं है। लेकिन, महिला ने डर के कारण सार्वजनिक रूप से उसका चेहरा दिखाने से इंकार कर दिया है, कि उसे एरिया 51 में ले जाया जा सकता है। एब्बी बेला, जिसे इमानुएला रोज़ के नाम से भी जाना जाता है, वो अमेरिकी फिल्मों में भी काम करती है और एक पॉडकास्टर है, जो दावा करती है कि पूर्वी लंदन में एलियंस ने उसका अपहरण किया था और बाद में उसे वापस छोड़ दिया था। हाल ही में जीबी न्यूज पर एक इंटरव्यू में एब्बी ने अपनी कहानी साझा की और कहा है कि, एक इंसान की तुलना में एक एलियन के साथ प्यार करना उसके लिए काफी ज्यादा अच्छा रहा है और वो एलियन को डेट कर काफी खुश है।

‘अपहरण के बाद एलियंस से मिली’
एलियंस से कैसे मिली, इस सवाल के जवाब पर एब्बी बेला बताती है कि, एक साल पहले कैनरी व्हार्फ में एलियंस ने उसका अपहरण कर लिया था। एब्बी ने कहा कि, 'मैं उनसे उनके अंतरिक्ष यान पर मिली और उनके पास एक छोटा सा अंतरिक्ष यान है। हमने बात करना शुरू किया, और मैं इस बारे में बात कर रही थी कि कैसे पृथ्वी के लोग कचरे की तरह हैं, और टिंडर पर डेटिंग करने की तुलना में एलियंस द्वारा अपहरण कर लिया जाना काफी बेहत है'। महिला ने कहा कि, "उन्हें मेरा मजाक पसंद आया और एलियंस ने सोचा कि, यह मजाकिया है'। महिला ने कहा कि, मुझे लगता है कि, वो काफी प्यारे हैं और मेरे टाइप के हैं और हम बस साथ हो जाते हैं'।

कई विचित्र घटनाओं का किया अनुभव
ब्रिटिश अभिनेत्री एब्बी बेला ने कहा कि वो यूएफओ में बैठ चुकी है और असाधारण घटनाओं का अनुभव कर चुकी है। अब्बी बेला ने कहा कि अपहरण करने से पहले एलियंस ने उसे किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं दी और ना ही उसे पता चल पाया कि उसके साथ क्या हो रहा है। महिला ने कहा कि 'मैं सिर्फ महसूस कर पाती हूं और सामान्य अवस्था में ही वापस लौटती हूं, नहीं तो मैं अबतक पागल हो जाती।' महिला एब्बी बेला ने कहा कि जब वो यूएफओ के अंदर थी तो एलियंस ने उसे ऐसे ऐसे टेक्नोलॉजी दिखाए, जो अबतक शायद इस धरती पर मौजूद नहीं है।

क्यों नहीं दिखाती एलियन का चेहरा?
जब कार्यक्रम के दौरान एंकर ने एब्बी वेला से पूछा, कि वो आखिर एलियन का चेहरा क्यों नहीं दिखाती है, तो उसने कहा कि, 'मुझे एलियंस का चेहरा दिखाने में काफी खुशी महसूस होगी, लेकिन लेकिन सुरक्षा कारणों से मैं ऐसा नहीं कर रही हूं। आप जानते हैं कि यह पृथ्वी पर कैसा है, एरिया 51, हम सभी ने कहानियां सुनी हैं... और मैं नहीं चाहती कि वो एलियन को एरिया 51 में लेकर जाएं और फिर किसी स्लैब पर लिटाकर उसके साथ प्रयोग करें'। महिला ने कहा कि, "इसीलिए वह वास्तव में अपना असली चेहरा नहीं दिखाता है, वह केवल मेरे साथ इस गुड़िया के रूप में शो में आ सकता है, लेकिन यह मेरे प्रेमी का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व है'। महिला ने अपने खिलौने की तरफ इशारा करते हुए कहा। महिला ने कहा कि, "जब मुझे उसकी याद आती है जब वह अपना यूएफओ लेकर आ जाता है और फिर हम साथ घूमते हैं'।

एलियंस के पास है एडवांस टेक्नोलॉजी
महिला अब्बी बेला ने पिछले साल दावा किया था कि, एलियंस के पास जो तकनीक हैं, वो अब तक हमारे पास नहीं है। महिला ने कहा था कि 'एलियंस ने उसे एक स्लाइड शो दिखाया, जिसे देखने पर मुझे महसूस हो रहा था कि मैं एक फिल्म देख रही हूं, जिसमें दिखाया जा रहा था कि कैसे इंसानी लालच से ये धरती खत्म हो रही है।' महिला ने कहा कि सबसे पहले वो 1982 में यूएफओ में बैठी थी। महिला ने कहा कि जब वो एलियंस के यान से वापस लौटी तो उसके हाथों पर त्रिकोणीय निशान बने हुए थे और एलियंस की ऊंगलियों के निशान भी उसके शरीर पर मौजूद थे।

रहस्यमयी क्षेत्र है 'एरिया 51'
आपको बता दें कि, 'एरिया 51' को लेकर लंबे समय से कई कहानियां लिखी और सुनाई जाती रही हैं, लिहाजा ये एरिया लोगों के लिए लंबे वक्त से आकर्षण का केन्द्र रहा है। ऐसा माना जाता है कि, इस जगह पर अमेरिका ने एलियंस के विमान छिपाकर रखे हैं और यहां पर एलियंस को भी अमेरिका ने रखा हुआ है और 'एरिया 51' से किसी प्रयोगशाला को चलाया जाता है। हालांकि, अमेरिकी सरकार की तरफ से 'एरिया 51' को लेकर अभी तक किसी भी तरह की कोई जानकारी दुनिया को नहीं दी गई है और इसके बारे में अमेरिकी अधिकारी बात तक नहीं करते हैं। लिहाजा, पूरी दुनिया में एरिया 51 को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। आपको बता दें कि, पिछले साल जब इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के पूर्व डायरेक्टर ने दावा किया था कि, अमेरिका ने एलियंस को पकड़कर रखा है, तो लोगों का ध्यान सबसे पहले 'एरिया 51' की तरफ ही गया था।












Click it and Unblock the Notifications