Alien: समुद्र तट पर मिला एलियन जैसा जीव, महिला ने दिखाई फोटो तो RSPCA भी बेखबर, जानें क्या है इसका रहस्य
महिला ने इस जीव को मछली पकड़ने वाले लोगों को भी दिखाया। आश्चर्य की बात है कि उन्हें भी इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इसे किरण मछली की प्रजाति बताया जा रहा है।

Alien like creature: ब्रिटेन के समुद्र तट पर वाकिंग के दौरान एक अजीबो-गरीब जानवरों को देखा। देखते ही वह चकित रह गई। यह जीव किसी एलियन की तरह दिख रहा था। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, 72 वर्षीय मर्लिन इंगलिस ने पिछले साल वेस्ट ससेक्स के लिटिलहैम्प्टन में एक समुद्र तट पर टहलते हुए एक नुकीली पूंछ और पारभासी सिर वाले जानवर को देखा था।
मर्लिन इंगलिस ने कहा कि हम ऐसी चीजें कभी नहीं देखते हैं। हम थोड़ी देर के लिए वहीं खड़े होकर देखते रह गए। यह एलियन जैसा दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि मैंने बहुत से लोगों को तस्वीरें दिखाईं, लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह क्या हो सकता है।
उन्होंने कहा कि जब मैंने इसे मछली पकड़ने जाने वाले लोगों को दिखाया तो किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि यह क्या है। कोई इसे अपने जीवन में नहीं देखा। लोग फोटो देखते ही बहुत डर जाते थे। वहीं, इससे पहले भी एक विचित्र प्राणी को देखा गया था। दिसंबर में डोर्सेट तट पर फंसे एक अन्य रहस्य जानवर के समान दिखता था। दोनों गहरे भूरे रंग के थे। मार्च 2022 में जब खोज की गई थी तब लंदन की मर्लिन एक दोस्त से मिलने गई थीं।
Recommended Video

यहां तक कि एनिमल चैरिटी RSPCA के विशेषज्ञों ने भी कहा कि वे इस जीव से भ्रमित थे। वे भी इसकी पहचान नहीं कर सके। हालांकि, मरीन कंजर्वेशन सोसाइटी के शोधकर्ताओं का अनुमान है कि यह जीव किरण मछली की प्रजाति हो सकती है।
यह भी पढ़ें- प्रशांत महासागर में की जाएगी एलियन के क्रैश विमान की तलाश, UFO खोजने के लिए हार्वर्ड वैज्ञानिक का अभियान












Click it and Unblock the Notifications