श्रीदेवी की मौत से दुखी पाकिस्तानी सितारे, सोशल मीडिया पर यूं दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई के एक होटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से देश और दुनिया में उनके फैंस सदमे में हैं। श्रीदेवी को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्कों समेत पूरी दुनिया में पसंद किया जाता था। पाकिस्तान में भी श्रीदेवी की काफी फैन फॉलोइंग थी।

Sridevi

इस्लामाबाद। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई के एक होटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से देश और दुनिया में उनके फैंस सदमे में हैं। श्रीदेवी को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्कों समेत पूरी दुनिया में पसंद किया जाता था। पाकिस्तान में भी श्रीदेवी की काफी फैन फॉलोइंग थी। पाकिस्तान के कई जानें-माने सितारों ने बॉलीवुड की चांदनी को श्रद्धांजलि दी है।

'जिंदगी गुलजार है' कि सनम सईद ने लिखा

'जिंदगी गुलजार है' कि सनम सईद ने लिखा

'जिंदगी गुलजार है' से भारतीय दर्शकों की फेवरेट बनीं एक्ट्रेस सनम सईद ने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की फोटो डालते हुए लिखा, 'बचपन की परी, दिलों की रानी।'

माहिरा ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

माहिरा ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

'रईस' से बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करने वाली माहिरा खान ने लिखा, 'आभारी हूं कि श्रीदेवी के दौर में पैदा हुई। अपनी फिल्मों के लिए शुक्रिया। आप दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।'

सजल अली बोलीं, 'फिर से खो दी अपनी मां'

सजल अली बोलीं, 'फिर से खो दी अपनी मां'

पिछले साल आई श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' में उनकी बेटी का रोल निभाने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली ने भी अपनी ऑनस्क्रीन मां के लिए भावुक शब्द लिखे हैं। सजल अली ने लिखा कि, 'मैंने अपनी मां को फिर से खो दिया है।' सजल अली श्रीदेवी के काफी करीब थीं और उन्हें अपनी मां समान मानती थीं।

कुछ दिन पहले ही मिलकर आए थे अदनान सिद्दीकी

कुछ दिन पहले ही मिलकर आए थे अदनान सिद्दीकी

वहीं 'मॉम' फिल्म में उनके पति का रोल निभाने वाले अदनान सिद्दीकी ने लिखा, 'श्रीदेवी जी सिर्फ टैलेंटेड नहीं थीं, वो दिल से भी काफी अच्छी थीं। मॉम में उनके साथ शूटिंग की कितनी यादें हैं। कुछ दिन पहले ही मैं बोनी कपूर के भांजे की शादी में उनसे मिला था। किसे मालूम था कि मैं आखिरी बार उनकोदेख रहा था।'

श्रीदेवी को मिस करेंगी सबा

श्रीदेवी को मिस करेंगी सबा

अभिनेता और सिंगर अली जफर ने भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि वो अपने फैंस को हसीन यादें देकर गई हैं। 'हिंदी मीडियम' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी अदाकार सबा कमर ने लिखा, 'हम आपको मिस करेंगे।' एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने लिखा कि श्रीदेवी हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+