अल कायदा का चीफ अल जवाहिरी ड्रोन हमले में मारा गया, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की पुष्टि
वॉशिंगटन, 02 अगस्त। आतंकी संगठन अल कायदा के चीफ अयमान अल जवाहरी को अफगानिस्तान में ड्रोन हमले में मार गिराया गया है। तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने इसक खबर की पुष्टि की है। तालिबान ने ट्वीट करके लिखा, 31 जुलाई को काबुल शहर के शेरपुर इलाके में एक घर पर एयर स्ट्राइक की गई। शुरुआत में यह हमला किस प्रकृति का था यह स्पष्ट नहीं था, शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि यह स्ट्राइक अमेरिकी ड्रोन ने की थी। मुजाहिद ने कहा कि हम इस्लामि एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान पर इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं, यह सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों और दोहा समझौते का उल्लंघन है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी अल जवाहिरी की मौत की पुष्टि की है।
Recommended Video

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अल कायदा का लीडर अयमान अल जवाहिरी काबुल में एयर स्ट्राइक में मारा गया है। न्याय दिया गया है, समय चाहे जितना भी लगे चापे आप कहीं भी छिप जाएं, अगर आप हमारे लोगों के लिए खतरा हैं तो अमेरिका आपको ढूंढ लेगा और आपको खत्म कर देगा। बता दें कि अल जवाहिरी 71 साल का था। ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद 11 साल बाद अल जवाहिरी को मौत के घाट उतारा गया है। दोनों ही आतंकियों को अमेरिका ने मौत के घाट उतारा है। अल जवाहिरी ने एक समय ओसामा बिन लादेन के डॉक्टर के तौर पर भी काम किया था।
पाकिस्तान के जलालाबाद में जब अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों ने लादेन को मार गिराया था तो उसके बाद अल जवाहिरी ने उसकी जगह ली थी। 7 अगस्त 1998 को उसने नैरोबी, केन्या, डार ए सलाम, तंजानिका, अफ्रीका में स्थित अमेरिकी दूतावास पर बम धमाके किए थे, जिसमे 224 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमे 12 अमेरिकी शामिल थे। इन हमलों में 4500 से अधिक लोग घायल हुए थे।
लंबे समय से यह रहस्य बना हुआ था कि अल जवाहिरी कहां पर छिपा है। ऐसी अफवाह भी थी कि 2020 में अल जवाहिरी बीमारी से मर गया था। लेकिन हाल की एक रिपोर्ट में अमेरिकी विश्लेषकों ने इस बात की पुष्टि की थी कि जवाहिरी अफगानिस्तान में रह रहा है और आजाद घूम रहा है। एक वीडियो मैसेज में अल जवाहिरी के जिंदा होने का सबूत मिला था। रिपोर्ट में अल कायदा की बढ़ती ताकत को लेकर भी चिंता जाहिर की गई थी। अमेरिका ने जवाहिरी पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था।












Click it and Unblock the Notifications