अलकायदा चीफ अयमान अल जवाहिरी की अस्थमा से मौत, ओसामा के बाद संभाली थी आतंकी संगठन की कमान

नई दिल्ली। आतंकी संगठन अलकायदा के चीफ अयमान अल जवाहिरी की अफगानिस्तान में मौत हो गई है। अरब न्यूज ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अपने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। अरब न्यूज की सूत्रों पर आधारित खबर के मुताबिक, 68 साल के अल जवाहिरी की मौत अस्थमा की वजह से हुई है। वो काफी दिन से बीमार था और अफगानिस्तान के शहर गजनी में रह रहा था। वहां उसे सही इलाज नहीं मिल सका और एक हफ्ते पहले गजनी में ही उसकी मौत हो गई। ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद 2011 में अल जवाहिरी ने अलकायदा की कमान संभाली थी, तब से वो इस आतंकी संगठन का प्रमुख था और दुनिया का मोस्टवाटेंड आतंकी था।

Al Qaeda chief Ayman al Zawahiri died in afghanitan from sthma sources

अरब न्यूज ने अल कायदा के एक ट्रांसलेटर के हवाले से दावा किया है कि जवाहिरी की पिछले हफ्ते गजनी में मौत हो गई है। उसने कहा है कि जवाहिरी की मौत अस्थमा की वजह से हुई, उसे सांस लेने में दिक्कत थी लेकिन इलाज नहीं मिल सका। सूत्रों का दावा है कि करीबी लोगों ने ही उसको चुपचाप दफना दिया।

अफगानिस्तान की सीमा वाले इलाके के पाकिस्तानी सिक्योरिटी अधिकारी ने भी अरब न्यूज से कहा है कि उन्हें लगता है कि जवाहिरी अब जिंदा नहीं है। हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि जवाहिरी की मौत की अभी तक नहीं हुई है। अल जवाहिरी को आखिरी बार 9/11 के हमले की सालगिरह पर जारी किए गए एक वीडियो में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+