भारत आने के लिए तैयार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ग्लोबमास्टर विमान में उड़कर आएगी उनकी बुलेटप्रूफ 'द बीस्ट'

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज रवाना होंगे। वह कल यानी कि 8 सितंबर को भारत की राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति कैडिलैक 'द बीस्ट' में यात्रा करेंगे, जिसे बोइंग सी -17 ग्लोबमास्टर III में अमेरिका से भारत लाया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ कई महंगी कारें, आधुनिक हथियार, बॉम्ब डिटेक्टर्स, कंट्रोल रूम समेत कई चीजें भारत पहुंचेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के दिल्ली दौरे के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

joe Biden in india

सबसे बाहरी परत में अर्धसैनिक बल के जवान होंगे, तो मध्य परत में भारत के विशेष सुरक्षा समूह के कमांडो होंगे और सबसे भीतरी घेरे में सीक्रेट सर्विस एजेंट होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य अमेरिकी प्रतिनिधि आईटीसी मौर्या शेरेटन होटल में रुकेंगे।

शेरेटन होटल में हर मंजिल पर सीक्रेट सर्विस कमांडो होंगे और उन्हें 14वीं मंजिल पर उनके कमरे तक ले जाने के लिए एक विशेष लिफ्ट लगाई गई है। इस दौरान हर कर्मचारी की पृष्ठभूमि की जांच की जाएगी। बिना स्पेशल एक्सेस कार्ड के कोई भी 14वीं मंजिल पर नहीं जा पाएंगे।

इस होटल के करीब 400 कमरे बुक हो चुके हैं। आपको बता दें कि यह होटल पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा के साथ-साथ अन्य राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी कर चुका है।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडेन के साथ उनकी खास कार 'द बीस्‍ट' भी भारत आएगी। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति जिस कार पर यात्रा करते हैं उसे The Beast कहा जाता है। यह लिमोजिन कैटेगरी में आने वाली कैडिलेक कार है। यह एक बड़े सैन्य परिवहन विमान बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर III में अमेरिका से भारत के लिए उड़ान भरेगा।

'द बीस्‍ट' में हथियार बाहरी हिस्सा, बख्तरबंद खिड़कियां, टॉप-स्पेक कम्‍युनिकेशंस सिस्‍टम और केवलर-रीइनफोर्स्‍ड टायर्स होते हैं। दुनिया की सबसे मजबूत और सुरक्षित कही जाने वाली ये बुलेटप्रूफ कार हर वक्त यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस की निगरानी में रहेगी।

वायुसेना और भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर दिल्ली पर नजर रखने के लिए लगातार आसमान में चक्कर लगाते रहेंगे। इन हेलीकॉप्टरों पर सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो मौजूद रहेंगे। इस दौरान कई जगहों पर एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए जाएंगे। दिल्ली में ऊंची इमारतों पर एनएसजी और सेना के स्नाइपर्स तैनात किए जाएंगे।

कोविड-19 के लिए निगेटिव रिपोर्ट के बाद, जो बाइडेन गुरुवार, 7 सितंबर को भारत का दौरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा वे वह 9-10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+