Air India: मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 8 घंटे लेट होने के बाद रद्द, एयरलाइंस ने बताई वजह

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली फ्लाइट 8 घंटे लेट होने के बाद रद्द कर दी गई। एयर इंडिया ने बाद में इसको लेकर एक बयान जारी किया, जिसमें फ्लाइट कैंसिल होने की वजह बताई।

Air India flight

Air India Flight: एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से मुंबई के लिए वापस होने वाली फ्लाइट रद्द हो गई है। ये फ्लाइट शुक्रवार (09 जून) को करीब 2.50 पर मुंबई उतरनी थी। लेकिन आठ घंटे की देरी की बाद इसे रद्द कर दिया गया। एयरलाइंस ने यात्रियों को पूरा किया वापस करने का आश्वासन दिया है।

शुक्रवार को फ्लाइट रद्द होने को लेकर एयर इंडिया ने एक बयान जारी किया। जिसमें एयलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, " किराए के अलावा हम उन सभी खर्चों की भी प्रतिपूर्ति करेंगे जो हमारे मेहमानों को होटल में ठहरने और उनके उड़ान भरने तक परिवहन पर खर्च हो सकते हैं।"

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 180 सैन फ्रांसिस्को से करीब 9 बजे रवाना होने के बाद लगभग 2.50 बजे मुंबई में उतरनी थी। लेकिन ये फ्लाइट करीब 8 आठ घंटे लेट हो गई। एयर इंडिया ने इसकी वजह फ्लाइट में तकनीकी समस्या बताई है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान या फिर किराया वापसी दोनों का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।

हालांकि यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। एक यात्री के रिश्तेदार काजल ब्रह्मास्त्री ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा, "मेरी बहन अपनी उड़ान के लिए सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर फंसी थी। एयरपोर्ट पर लगभग 8 घंटे के इंतजार के बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। आप लोग नोटिस जारी कर ग्राहकों को फुल रिफंड देकर अपनी फ्लाइट को रीशेड्यूल करने के लिए कह रहे। ये ठीक नहीं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+