ISIS आतंकी की सेल्फी खुद के लिये बनी मिसाइल, मिली मौत

आप ही सेल्फी के शौकीन नहीं हैं, बल्क‍ि तमाम आतंकवादी भी इसका शौक पाले हुए हैं। लेकिन इस्लामिक स्टेट आईएसआईएस के आतंकी के लिये खुद की सेल्फी मिसाइल बनकर गिरी और पूरा मुख्यालय उड़ गया। [पढ़ें- युवाओं को प्यार के जाल में फंसा रहीं ISIS से जुड़ीं खूबसूरत लड़कियां]

हुआ यूं कि ISIS के एक आतंकी ने उस जगह पर स्मार्टफोन से सेल्फी खींची, जिस जगह पर दो लोगों के सिर कलम किये जा रहे थे। उसने सेल्फी लेने के बाद सोशल मीडिया को अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर आते ही अमेरिकी वायुसेना ने उस सेल्फी का गहनता से अध्ययन किया और उस लोकेशन का पता लगा लिया, जहां पर सेल्फी खींची गई थी।

फिर क्या था अमेरिकी वायुसेना ने ठीक उसी जगह पर मिसाइलों से हमला कर दिया। खास बात यह है कि वह मिसाइल कहीं और नहीं बल्क‍ि सीरिया में आईएसआईएस के मुख्यालय में खींची गई थी।

इस हमले में मुख्यालय पूरी तरह नेस्तनाबूत हो गया। इस हमले में कई आतंकवादी भी मारे गये। मरने वाले आतंकियों की संख्या का पता फिलहाल नहीं चला है।

अमेरिकी सेना ने बताया कि यह ऑपरेशन सेल्फी के सोशल मीडिया पर अपलोड होने के 24 घंटे के अंदर पूरा कर लिया गया। मात्र 24 घंटे के अंदर जगह का पता लगाकर वहां स्थ‍ित आतंकियों के गढ़ को उड़ा दिया गया।

फ्लॉरिडा से आयी जानकारी

अमेरिकी वायुसेना के अध‍िकारी ने मीडिया से कहा कि अमेरिका के फ्लॉरिडा में एक टीम है, जो आईएसआईएस से जुड़ी सभी जानकारियां जुटाने में लगी हुई है। इस सेल्फी के बारे में भी वहीं से सूचना मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+