प्लेन में एक शख्स ने पेन दिखाकर अटेंडेंट होस्टेज को धमकाया, अफरातफरी के बाद लैंडिंग हुई डायवर्ट
बीजिंग। चीन की फ्लाइट में अजीबो गरीब घटना सामने आई है, जब एयर चाइना की उड़ान के वक्त एक शख्स ने फाउंटेन पेन दिखाकर एयर अटेंडेंट होस्टेज को धमकी दी। इस घटना के बाद प्लेन के लैंडिंग का टाइम डायवर्ट करना पड़ा। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर एक संक्षिप्त बयान में कहा कि एयर चाइना फ्लाईट 1350 में एक पुरुष यात्री ने पेन का इस्तेमाल कर अटेंडेंट होस्टेस को पकड़ने की कोशिश की।

चीन की पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में चीन ने 41 साल के शख्स की पहचान की है, जिसका आखिरी नाम जू है और साथ दिमागी रूप से बीमार भी बताया जा रहा है। चीन के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस उड़ान ने दक्षिणी हुनान प्रांत की राजधानी चांग्शा से सुबह 8:40 बजे उड़ान भरी और वह लगभग 11:00 बजे बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रही थी।
एयर चाइना ने अपने बयान में कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्लेन को अनिर्धारित वक्त पर रोक दिया गया और पुलिस व सिविल एविएशन अथॉरिटी इस मामले की जांच कर रहे हैं।
चीन के झियाझियांग मॉर्निंग हेराल्ड ने कहा बिजनेस क्लास में सबसे पहले अफरातफरी मची और उसके बाद लोगों को अलग कर उसे पकड़ लिया गया। यात्रियों ने जब प्लेन की वींडो के बाहर देखा तो कई पुलिस कार, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड पहले ही मौक पर पहुंच चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications