Agro Terrorism: कोरोना के बाद एग्रो टेररिज्म से दहलेगी दुनिया? जानें क्यों अमेरिका मान रहा इसे खतरा
Agro Terrorism: दुनिया अब तक कोविड महामारी के प्रभावों से पूरी तरह नहीं उबर सकी है। अब चीन की वजह से एक नई मुसीबत में फंस सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक्सर्ट ने चीन के एग्रो टेररिज्म यानी कि कृषि आतंकवाद से सतर्क रहने की सलाह दी है। अमेरिका में एफबीआई ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से फ्यूजेरियम ग्रामिनेरियम नाम का फंगस मिला है। इस फंगस का इस्तेमाल फसलों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। जानें क्या है यह फंगस और कृषि आतंकवाद जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।
Agro Terrorism के आरोप में दो चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने 3 जून, 2025 को दो चीनी नागरिकों को अरेस्ट किया है। इन दोनों के पास से फ्यूजेरियम ग्रामिनेरियम नामक खतरनाक फंगस बरामद किया गया है। जांच एजेंसी को शक है कि इस फंगस का इस्तेमाल एग्रीक्लचर टेररिज्म (कृषि आतंकवाद) के लिए किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह फंगस चीन से सीधे नहीं लाया जा सकता था और इसे तस्करी के जरिए लाया गया था।

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष तक पहुंची एलन मस्क-डोनाल्ड ट्रंप की जुबानी जंग, Tesla को झटके के बाद SpaceX ने उड़ाई NASA की नींद
क्या होता है एग्रो टेररिज्म
एक्सपर्ट्स का कहना है कि एग्रो टेररिज्म किसी देश को नुकसान पहुंचाने का आधुनिक तरीका है। इसके तहत, खतरनाक विषैले फंगस या ऐसे पदार्धों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे फसलों को बर्बाद किया जा सके। इन्हें जैविक हथियार जैसा समझ सकते हैं। इन फंगस से गेहूं, मक्का, जौ जैसी फसलों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। किसी भी देश की फसल को नुकसान पहुंचने का सीधा असर वहां की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। आधुनिक समय में आतंकवाद और युद्ध का एक तरीका एग्रो टेररिज्म और साइबर क्राइम को भी माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Trump Vs Musk: 'लड़कियों का तस्कर ट्रंप का दोस्त', मस्क ने ट्रंप पर लगाए 5 गंभीर आरोप
फ्यूजेरियम ग्रैमिनेरम फंगस क्या है?
एफबीआई ने चीन के जिन दो नागरिकों को अरेस्ट किया है उनके पास से फ्यूजेरियम ग्रैमिनेरम नाम का फंगस मिला है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कृषि आतंकवाद का संभावित हथियार साबित हो सकता है। हर साल दुनिया में इस तरह के फंगस लगने की वजह से अरबों डॉलर का नुकसान होता रहा है। इस फंगस की वजह से से पैदा होने वाली फसल इंसानों और जानवरों दोनों के लिए जानलेवा हो सकते हैं। फ्यूजेरियम ग्रैमिनेरम इतना खतरनाक है कि इससे इंसानों का लिवर पूरी तरह से खराब हो जाता है। पैदा होने वाले बच्चों में जन्म से ही विकृति हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications