पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बाद अब राष्ट्रपति आरिफ अल्वी भी कोरोना पॉजिटिव, ली थी वैक्सीन की डोज
इस्लामाबाद। कोरोना वायरस के कहर से दुनिया बेहल है, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में महामारी ने तांडव मचा रखा है। वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद अब राष्ट्रपति आरिफ अल्वी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को आरिफ अल्वी की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि पाकिस्तान में भी महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी हाल ही में वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी आरिफ अल्वी ने खुद अपनी एक ट्वीट में दी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में भी भारत की तरह ही कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पाकिस्तान सरकार ने वायरस को काबू करने के लिए देश की राजधानी इस्लामाबाद सहित कई इलाकों में आंशिक लॉकडाउन लागू कर दिया है। इसके अलावा उन इलाकों में भी लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है जहां हाल के दिनों में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो देश में महामारी की पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 11 फीसदी पर पहुंच गई है।
इस बीच पाकिस्तान में इस्तेमाल किए जा रहे चीनी वैक्सीन का भी असर नहीं दिखाई दे रहा है। वैक्सीन की पहली खुराक लेने के दो दिन बाद ही प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, अब राष्ट्रपति आरिफ अल्वी भी महामारी से संक्रमित हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज ली थी। अभी तक पाकिस्तान में 6,59,116 मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि 14,256 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के खिलाफ पाकिस्तान का एक मात्र सहारा चीन है। रिपोर्ट के मुताबिक इमरान सरकार चीन से 70 लाख वैक्सीन की डोज और खरीद सकती है। वैक्सीन की पहली खेप इस महीने के आखिर तक पाकिस्तान पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़ें: Covid-19: होली पर दिल्ली में कोरोना का कहर, दो दिन में दूसरी बार टूटा 3 महीने का रिकॉर्ड
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications