138 साल के इंतजार के बाद परिवार में हुआ बेटी का जन्म, खबर सुनकर खुद घरवालों को ही नहीं हुआ यकीन

बच्चे की मां कैरोलिन ने गुड मॉर्निंग अमेरिका को बताया कि जब उन्होंने पहली बार सुना कि 1885 के बाद से उनके पति की तरफ से कोई लड़की पैदा नहीं हुई है तो वह दंग रह गईं।

After 138 years first baby girl

Image: Oneindia

अमेरिका में एक परिवार में पूरे 138 साल के बाद बेटी का जन्म हुआ है। बच्ची का जन्म बीते महीने 17 तारीख को हुआ। इस बच्ची का नाम ऑड्रे रखा गया है। मिशिगन के इस परिवार में पिछले 138 सालों से लड़की पैदा नहीं हुई थी।

ऑड्रे की मां और पिता का नाम क्रमशः कैरोलिन और एंड्रयू क्लार्क है। कैरोलिन ने खुलासा किया कि जब उन्हें पता चला कि उन्हें एक बच्ची होगी तो वे चौंक गईं। उन्हें पति एंड्रयू ने बताया था कि उनके परिवार में 1885 के बाद से बच्ची पैदा नहीं हुई है।

इस दंपत्ति को पहले से ही एक चार साल का बेटा है। सितंबर में दंपत्ति को पता चला कि उनके घर एक बेटी आने वाली है। एंड्रयू ने मीडिया से बताया कि उन्होंने इस खबर को सबसे छुपाए रखा।

एंड्रयू ने कहा कि जैसे ही लोगों को पता चला कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, उनके परिवार को बाकी सदस्य खुशी से चिल्लाने लगे। आखिर पहली बार किसी ने परिवार में बेटी होने की खबर सुनी।

ऑड्रे के पिता एंड्रयू क्लर्क का कहना है कि यह खबर पूरे परिवार के लिए हैरान कर देने वाली थी। एंड्रयू ने अपनी पत्नी कैरोलीन क्लर्क को परिवार में लड़कियों का जन्म न होने के बारे में 10 साल पहले बताया था। तब वे डेटिंग कर रहे थे।

कैरोलिन कहती हैं कि उन्हें उस समय विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने एंड्रयू के माता-पिता से खुद इसके बारे में पूछा। कैरोलीन का 2021 में गर्भपात हो गया था। इसलिए इस बार वह अपने बच्चे के प्रति विशेष सतर्क थीं।

कैरोलीन ने गुड मॉर्निंग के साथ इंटरव्यू में बताया कि वह लड़की या लड़का जैसा विशेष कुछ नहीं चाहती थीं। उन्हें बस एक स्वस्थ बच्चा चाहिए था। कैरोलिन ने कहा- 'यह सोने पर सुहागा था कि वह एक लड़की थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+