वाशिंगटन पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका की सड़कों को कहा खराब, बोले- मध्य प्रदेश की सड़कें यहां की सड़कों से अच्छी हैं
नई दिल्ली। वाशिंगटन पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका में उन्हीं की सड़कों को खराब कह दिया है और मध्य प्रदेश का गुणगान किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब मैं वाशिंगटन एयरपोर्ट पर उतरा और वहां से सड़क से यात्रा करके यहां पहुंचा, तो मुझे महसूस हुआ कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका की सड़कों से काफी अच्छी हैं। वहां पर उन्होंने जीएसटी और पीएम मोदी की भी खूब तारीफ की। वह बोले कि भारत इन दिनों आर्थिक मोर्चे पर तेजी से तरक्की कर रहा है। भारत यह तरक्की पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी एक गेम चेंजिंग टैक्स रिफॉर्म है।

मध्य प्रदेश की सड़कों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हमने मध्य प्रदेश में 1.75 लाख किलोमीटर सड़क बनाई है। साथ ही वह बोले कि उन्होंने सभी गांवों को सड़कों से जोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications