WATCH VIDEO: 14 महीने बाद हाथियों का झुंड दौड़ते हुए अपने केयरटेकर से मिला, यह मिलन जीत रहा है लाखों दिल

नई दिल्ली, 24 दिसंबर: सोशल मीडिया पर हाथियों के एक झुंड का अपने केयरटेकर से मिलन का एक वीडियो वायरल है। दरअसल वीडियो है ही ऐसा, जिसे देखने के बाद कोई रुक ही नहीं पा रहा। हाथियों के एक झुंड को जैसे ही 14 महीने बाद उसके केयरटेकर ने आवाज लगाई, उन्होंने उसकी ओर दौड़ लगानी शुरू कर दी। पूरा वीडियो पानी का के अंदर का है। इंसान और हाथी जैसे जानवर में यह अपनापन किस्सों में तो बहुत सुने हैं, लेकिन थाईलैंड का यह वीडियो इसका जीवंत उदाहरण पेश कर रहा है। खबर लिखे जाने तक 14 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके थे और हर मिनट यह आंकड़ा बड़ता ही जा रहा है।

14 महीने बाद जब केयरटेकर से मिला हाथियों का झुंड

14 महीने बाद जब केयरटेकर से मिला हाथियों का झुंड

इंटरनेट पर एक बहती धारा में घुटनों से कुछ ऊपर पानी में हाथियों के एक झुंड का एक इंसान का ओर भागने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जैसे-जैसे वह इंसान आवाज लगा रहा है, हाथी बेसब्र होकर उसकी ओर भागे चले जा रहे हैं। जंगली जानवर के इस झुंड का एक इंसान के प्रति यह लगाव जाहिर करने के लिए ज्यादा शब्द नहीं गढ़े जा सकते है। दरअसल, वह आदमी उन हाथियों का केयरटेकर है, जिनसे हाथियों की मुलाकात 14 महीने बाद हो रही है। छोटी सी यानी 1 मिनट 1 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में अपने केयरटेकर से मिलने के लिए हाथियों के उत्साह को साफ महसूस किया जा सकता है।

थाईलैंड के हाथी अभ्यारण्य का है वीडियो

थाईलैंड के हाथी अभ्यारण्य का है वीडियो

वीडियो थाईलैंड के चिआंग माई प्रांत में स्थित हाथियों के एक अभ्यारण्य का है। इस अभ्यारण्य को सैंगदुएन लेक और डैरिक थॉम्पसन चलाते हैं। यहां पर यह दंपति प्रताड़ित और छोड़ दिए गए हाथियों को भावनात्मक रूप से संभालता है और उनकी देखभाल करता है। दंपति हाथियों को वही आत्मीयता का भाव देता है, जिसके बारे में कहानियां कही और सुनी जाती हैं। इस अभ्याण्य में हाथियों के अलावा सैकड़ों कुत्ते और बिल्लियों को भी संरक्षित करके रखा गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस अद्भुत वीडियो को ब्युइटेनगेबिडेन नाम के ट्विटर हैंडल से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'हाथी 14 महीने बाद अपने केयरटेकर से मिल रहे हैं....' वीडियो में दोनों ओर से एक-दूसरे को आवाज लगाते हुए सुना जा सकता है। मिलन होने पर डैरिक भी हाथियों को थपथपाते हैं और हाथी भी अपने सूंडों से उसे स्पर्श करते दिख रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस तबतक करीब 66,000 से ज्यादा लाइक और 10,400 से ज्यादा रिट्वीट मिल चुके हैं।

ब्रिटिश ऐक्टर ने भी रिट्वीट किया ही वीडियो

ब्रिटिश ऐक्टर आदिल रे ने इस वीडियो को रिट्वीट करके लिखा है, 'मैंने अभी तक जो कुछ भी देखा है, उसमें से यह सबसे खूबसूरत में से एक है। यह डैरिक थॉम्पसन हैं। इन्होंने अपना जीवन हाथियों की देखभाल के लिए समर्पित करने की वजह से टोरंटो फायर फाइटर का करियर छोड़ दिया। थाईलैंड का यह अभ्यारण्य उन्होंने और उनकी पत्नी लेक ने शुरू किया है....... '

वीडियो को खूब सराहा जा रहा है

वीडियो को खूब सराहा जा रहा है

इस वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कोई लिख रहा है कि यह इंसान अपनी सबसे बेहतर जिंदगी जी रहा है। कोई लिख रहा है कि हाथी दुनिया का सबसे शानदार जीव है। एक ने लिखा है कि इस वीडियो को देखने के बाद तो समय का भी पता नहीं चलेगा। (तस्वीरें- वायरल वीडियो से ली गई हैं)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+