हिप्स में लगाती हैं चिकन सूप इंजेक्शन, देखिए उत्तेजक दिखने के लिए कैसे जानलेवा काम करती हैं महिलाएं
वाइस की डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि, अफ्रीकी महिलाएं चिकन सूप को खास तरह से तैयार कर रही हैं, क्योंकि उसे इंजेक्शन के तौर पर लेना है।
किंशासा, जनवरी 15: दुनिया में शायद हर इंसान सुंदर दिखना चाहता है और खुद को सुंदर बनाने के लिए ज्यादातर इंसान कोई ना कोई पदार्थ का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग अपने चेहरे पर हल्दी लगाते हैं, तो कई पुरूष गठीला दिखने के लिए जिम में घंटों तक पसीना बहाते रहते हैं और कई लड़कियों को अपना मेकअप करने में काफी वक्त लगता है। कहने का मतलब ये, कि सुंदर दिखने के लिए इंसान सैकड़ों उपाय करता है, लेकिन अफ्रीकी महिलाएं सुंदर दिखने के लिए जो करती हैं, वो खौफनाक और जानलेवा है। हम आपको बताने और दिखाने जा रहे हैं, कि किस तरह से अफ्रीका की कई महिलाएं अपने हिप्स को आकर्षक बनाने के लिए जानलेवा काम करती हैं।

हिप्स बढ़ाने के लिए जानलेवा काम
अफ्रीका में महिलाएं परफेक्ट बॉडी शेप पाने के लिए जो करती हैं, उसे ज्यादातर लोग इंसानी सनक का परफेक्ट नमूना कहेंगे। क्या आप यकीन करेंगे, कि अफ्रीका की कई महिलाएं अपने हिप्स को बड़ा करने के लिए चिकर सूप का इंजेक्शन लेती हैं और इस चिकेन सूप को बकायदा स्पेशल तरीके से तैयार किया जाता है, जो इंसानों के लिए एक तरह से जानलेवा बन जाता है। अफ्रीका में कई महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट्स में लगातार चिकेन सूप का इंजेक्शन लेती रहती हैं।

चिकेन सूप का इंजेकेशन
अफ्रीका के कई इलाकों में रहने वाली महिलाएं अपने शरीर को आकर्षक बनाने के लिए अपने अपने शरीर के कई पार्ट्स में ज्यादा उभार पाने के लिए चिकन स्टॉक इंजेक्शन लगाती हैं और परफेक्ट फिगर बनाने के लिए ये महिलाएं अपने शरीर के साथ जानलेवा खिलवाड़ करती जाती हैं। अफ्रीकी महिलाओं के खूबसूरती पाने के लिए इस जानलेवा कोशिश करने का डॉक्यूमेंट्री तैयार किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि, किस तरह से अफ्रीकी महिलाओं के मन में अपने शरीर को परफेक्ट बनाने के लिए जिज्ञासा रहती है और इसके लिए किस हद तक जा सकती हैं।

खतरनाक है ये खूबसूरती
वाइस की डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि, अफ्रीकी महिलाएं चिकन सूप को खास तरह से तैयार कर रही हैं, क्योंकि उसे इंजेक्शन के तौर पर लेना है। इस वीडियो में कांगे के निवासियों को दिखाया गया है, जिसमें महिलाओं में फैल चुकी इस गंभीर लत के बारे में विस्तार से बताया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि, महिलाओं को अपने शरीर के निचले-पिछले हिस्से को उत्तेजक बनाना है और इसके लिए वो चिकन सूप का इंजेक्शन लेने वाली हैं।

चिकन सूप से सुंदरता कैसे?
डॉक्टरों का कहना है कि, चिकन सूप का इंजेक्शन जब महिलाएं लेती हैं, तो वो आम इंजेक्शन की तरह शरीर में घुलता नहीं है, बल्कि वो त्वचा के जरिए धीरे धीरे शरीर के पिछले हिस्से में जमा होने लगता है और फिर महिलाओं का हिप्स धीरे धीरे बड़ा होने लगता है। कुछ देर में महिलाओं के हिप्स में उभार आ जाता है और उनका मानना होता है कि, उभार आने के बाद उनका हिप्स उत्तेजक दिखने लगा है। रिपोर्ट में बताया गया है, कांगे की महिलाओं में चिकन इंजेक्शन लेकर हिप्स बढ़ाने की लत काफी बढ़ती जा रही है और डॉक्टरों के लाख समझाने के बाद भी लोगों को समझ नहीं आ रहा है।
खतरनाक है चिकन इंजेक्शन
डॉक्टर बताते हैं कि, महिलाएं सिर्फ चिकन इंजेक्शन ही शरीर के अंदर नहीं लेती हैं, बल्कि इंजेक्शन के साथ महिलाएं काली मिर्च, मैगी मसाला, चीनी का घोल, तेल और कई खाने की चीजें भी अपने शरीर के अंदर इंजेक्शन के जरिए ले लेती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि, पहसे इन तमाम खाद्य पदार्थों को आग पर चढ़ाकर पिघला लिया जाता है और तरल होने के बाद उन्हें इंजेक्शन के जरिए शरीर में महिलाएं ले लेती हैं, लेकिन ये काफी खतरनाक होता है।

क्यों जानलेवा बन जाती हैं ये खूबसूरती?
डॉक्टरों का कहना है कि, इंजेक्शन के जरिए इन पदार्थों को शरीर के अंदर लेना महिलाओं के लिए जानलेवा बन रहा है, लेकिन लाख समझाने के बाद भी महिलाओं के ऊपर इसका कोई असर नहीं होता है। डॉक्टरों का कहना है कि, इन चीजों को सीधे तौर पर त्वचा में पहुंचाने से इनके कई तरह के साइड इफेक्ट्स होते हैं, खासकर पेट और मल त्याग संबंधी बीमारी की शिकार महिलाएं होने लगती हैं। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि, इसका सीधा असर महिलाओं के प्रजनन क्षमता पर पड़ता है और उनके लिए मां बनना काफी मुश्किल होने लगता है। लेकिन, अफ्रीकन महिलाओं के ऊपर इन चेतावनियों का कोई असर नहीं होता है, क्योंकि पहली बात तो ये कि, ये काफी आसानी और सस्ता है और दूसरी बात ये कि, प्लास्टिक सर्जरी जैसे चीजों के चक्कर में उन्हें पड़ने की जरूरत इसकी वजह से नहीं पड़ती है।












Click it and Unblock the Notifications