नैरोबी: पीएम मोदी ने अपने भाषण से जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने रविवार को केन्या की राजधानी नैरोबी में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। यहां पर करीब 20 हजार लोग पीएम को सुनने के लिए मौजूद थे। पीएम मोदी ने अपने मोहक भाषण से हर किसी को मोह लिया।
पीएम मोदी ने कहा कि बहुत साल पहले हम यहां मजदूर के रूप में आये थे लेकिन आज यहां मिनी हिंदुस्तान दिख रहा है। आज भारतीय लोग जब टीवी पर ये कार्यक्रम देख रहे होंगे तो उन्हें लगा होगा कि अरे ये प्रोग्राम तो इंडिया के किसी शहर में हो रहा हैै।
अफ्रीका में मिनी हिंदुस्तान बसता है
आज का दृश्य देख कर लगता नहीं कि हम भारत से बाहर अफ्रीका की धरती पर हैं। मोदी ने कहा कि भारत के हर कोने की महक मैं यहां महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि हमारा यह प्रेम हमें मित्रता की नई परिभाषा गढ़ने में मदद करेगा।
इसलिए मैं कह सकता हूं कि सिर्फ हिंदुस्तानी लोगों में हैं पूरे विश्व को एक करने का जज्बा है और इसी वजह से दुनिया भर में रहने वाला हर भारतीय देश का ब्रांड एंबेसडर है।
पीएम मोदी ने अपने अलौकिक भाषण में और भी बहुत सारी खूबसूरत और प्रभावशाली बातें कहीं है जिसे सुनने के लिए नीचे के वीडियो पर क्लिक कीजिये..
अभी और आगे बढ़ना है, देश को और नयी ऊँचाइयों पर ले जाना है!https://t.co/ZEKLGYkj5L
— Narendra Modi (@narendramodi) 10 July 2016













Click it and Unblock the Notifications