पीएम नरेन्द्र मोदी पहुंचे तंजानिया, देखें तस्वीरें
दार-अस-सलाम। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के तीसरे चरण के तहत तंजानिया पहुंच गए। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट करके लोगों को दी है।
विकास स्वरूप ने ट्वीट किया है कि डबरन से दार-अस-सलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीकी देशों की यात्रा के तीसरे चरण के तहत शनिवार देर रात तंजानिया पहुंच गए।
आपको बता दें कि पीएम मोदी का जुलियस नेरेरे हवाईअड्डे पर शानदार स्वागत किया गया और उनके लिए तंजानिया के कलाकारों ने एक खास शो भी किया।
मालूम हो कि पीएम मोदी आज दार-अस-सलाम में तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और उसके बाद वो भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
वहां भारतीय मूल के लगभग 50,000 लोग रह रहे हैं। इसके बाद देर शाम वो आज ही केन्या के लिए रवाना होंगे।













Click it and Unblock the Notifications