पाकिस्तान को लताड़ने के कारण अफगानिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को मेडल ऑफ ब्रेवरी से नवाजा

काबुल। पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अफगानिस्तान ने सम्मानित करने के लिए कहा है। आतंकवाद के खिलाफ नरम रवैया अपनाने के कारण 1 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला था। इस बीच अफगानिस्तान ने घोषणा की है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'मेडल ऑफ ब्रेवरी' से नवाज जाएगा। अफगानिस्तान सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस मेडल पर लिखा गया है, 'यह मेडल ऑफ ब्रेवरी अफगान लोगों से यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया जाता है।'

अफगानिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को मेडल ऑफ ब्रेवरी से नवाजा

अफगानिस्तान में यह मेडल बहुत ही महत्वपूर्ण है, जो वहां के लोगार प्रांत के लोगों के फंड से तैयार किया जाता है और प्योर गोल्ड होता है। यह क्षेत्र दक्षिणी काबुल से 60 किमी दूरी पर है। इसकी कीमत लगभग 45,000 अफ्गानिस (645 डॉलर) और 15 ग्राम गोल्ड शामिल है।

इस ब्रेवरी अवॉर्ड को काबुल में यूएस दूतावास को सौंपा जा चुका है। काबुल में यूएस राजदूत ने जॉन आर बैस ने कहा कि वे जरूर यह खास अवॉर्ड राष्ट्रपति ट्रंप तक पहुंचा देंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2018 के पहले दिन ही ट्वीट कर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई थी। ट्रंप ने कहा था कि पाकिस्तान अपने घर में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुआ है। ट्रंप ने कहा था कि पाकिस्तान में अमेरिका ने लाखों डॉलर खर्च कर दिए, लेकिन बदले में अगर कुछ मिला है तो झूठ और धोखा। ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 33 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता को भी रोक दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+