अफगानिस्तान: अमेरिकी ड्रोन ने 17 आईएस आतंकियों को किया ढेर
काबुल: अमेरिका ने अफगानिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। हाल के दिनों में काफी हवाई हवले किए गए हैं। रविवार को किए गए ड्रोन हमले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 17 आतंकी मारे गए। अमेरिका ड्रोन द्वारा ये हमला अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में किया गया था। इस हमले के बाद प्रवक्ता अताउल्लाह खोगियानी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया रिपोर्टों के आधार पर कार्रवाई की थी।

इस हमले के बाद प्रांतीय पुलिस ने रविवार को बयान जारी करके बताया कि हसाका मीना और अचिन जिलों में आतंकियों के खिलाफ ड्रोन स्ट्राइक्स की गईं, जिसमें आतंकी मारे गए। 17 आतंकियों में से हसाका मीना में 14 आईएस आतंकी, जबकि अचिन में 3 आईएस आतंकी मारे गए।
एक अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही के कुछ महीनों में अफगानिस्तान के हालात काफी बिगड़े हैं। एक साल में अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में अमेरिकी सुरक्षाबलों के लिए हालात काफी जोखिमपूर्ण रहे हैं।
ये वो इलाका है, जहां अमेरिकी सुरक्षाबल आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में अफगान सुरक्षाबलों का साथ दे रहे हैं। कई बार अफगानिस्तान के आतंकियों ने अफगान सुरक्षाबलों को भी निशाना बनाया है।
यह भी पढ़ें- कतर के शेख ने कहा- मुझे हिरासत में लिा गया, मुझे कुछ भी हो सकता है












Click it and Unblock the Notifications