अब तक के Google Trends के इतिहास में पिछले 1 महीने में सबसे अधिक बार सर्च किया गया अफगानिस्तान, तालिबान
गूगल पर अगस्त महीने की शुरुआत से अफगानिस्तान सबसे गर्म मुद्दा बना हुआ है। गूगल ट्रेंड्स पर किसी भी समय की तुलना में वर्तमान में अफगानिस्तान सबसे अधिक खोजा जाने वाला टॉपिक बन गया है।
काबुल, 25 अगस्त। गूगल पर अगस्त महीने की शुरुआत से अफगानिस्तान सबसे गर्म मुद्दा बना हुआ है। गूगल ट्रेंड्स पर किसी भी समय की तुलना में वर्तमान में अफगानिस्तान सबसे अधिक खोजा जाने वाला टॉपिक बन गया है। दुनिया भर में इस बात पर लगातार चर्चा हो रही है कि 15 अगस्त को तालिबान द्वारा देश पर कब्जा करने के बाद अब अफगानिस्तान का भविष्य क्या होगा।

दूसरे नंबर बर ट्रेंड कर रहा तालिबान
अफगानिस्तान के अलावा सबसे अधिक सर्च किया जाने वाला दूसरा टॉपिक तालिबान है। गूगल के अलावा फेसबुक और ट्विटर पर भी सबसे अधिक तालिबान और अफगानिस्तान को ही सर्च किया जा रहा है। अमेरिका और अफगानिस्तान पर गूगल ट्रेंड्स की टॉप 5 टॉपिक की सूची में Airbnb Afghan Refugees, Trump sending plane to Afghanistan, Jocko Willink Video Afghanistan, Seth Moulton Afghanistan and Seth Moulton मुद्दे शामिल हैं।

कौन हैं सेठ मौल्टन
वहीं, गूगल ट्रेंड्स में अफगानिस्तान में जो सबसे अधिक 5 मुद्दे सर्च किए गए उनमें कनाडा और अफगानिस्तान संकट को लेकर सबसे अधिक सर्च किया गया है। सेठ मौल्टन संयुक्त राज्य अमेरिका के एक प्रतिनिधि हैं जिन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने अमेरिकियों और अमेरिका के सहयोगियों को अफगानिस्तान से निकालने के मिशन का निरीक्षण करने के लिए काबुल की यात्रा की थी।

अमेरिका के दावों की निकली हवा
तालिबान के बिना किसी खून खराबे के पूरे देश पर कब्जा कर लेने के बाद अमेरिका के उस दावे की हवा निकल गई है, जिसमें उनसे कहा था कि उसने अफगान सेना को तालिबान से लड़ने के लिए मजबूती से तैयार किया है। तालिबान की क्रूरता से बचने के लिए पिछले कुछ हफ्तों में दूसरे देशों के लिए पलायन किया है। काबूल हवाई अड्डे पर इस समय अफरा-तफरी का माहौल है हर कोई जल्द से जल्द देश छोड़ना चाहता है। वहीं पूरी दुनिया मे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा अफगानिस्तान से अपने सैनिको को वापस बुलाने के फैसले की आलोचना की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications