काबुल में एयरफोर्स के ग्लोबमास्टर विमान ने संभाला मोर्चा, पहला एयरक्राफ्ट पहुंचा दिल्ली
नई दिल्ली, 16 अगस्त: अफगानिस्तान में तालिबान का तांडव जारी है। आतंकियों से खौफ खाए लोग इधर-उधर जान बचाते फिर रहे हैं। तालिबान के कब्जे में आने के बाद अफगानिस्तान में नई सत्ता आने वाली हैं। इधर, वहां के देसी और विदेशी नागरिक भी युद्धग्रस्त इलाके से निकलने के प्रयास में लगे हुए हैं। इस बीच इंडियन एयरफोर्स भी अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने में लगा हुआ है। भारतीय वायुसेना सेना का विमान काबुल पहुंच गए हैं। वहीं लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक वायु सेना का एक C-17 विमान लोगों और उपकरणों के साथ काबुल से भारत लौट आया है।
Recommended Video

भारतीय वायुसेना के हाथ में कमान
जानकारी के मुताबिक भारतीय राजदूत और 150 ITBP जवान काबुल के युद्धग्रस्त इलाके में फंसे हुए है, जिनको सुरक्षित निकालने के लिए एयरफोर्स के 2 प्लेन तैयार किए थे। बता दें कि अफगानिस्तान में फंसे भारतीय को लाने के लिए भारत ने अपनी कोशिशें तेज की हुई हैं, लेकिन काबुल और दिल्ली के बीच की सभी उड़ानें फिलहाल पूरी तरह से रद्द है। ऐसे में अब इस ऑपरेशन की कमान भारतीय वायुसेना के हाथ में सौंप दी गई है।

ग्लोबमास्टर विमान से संभाला मोर्चा
रिपोर्ट की मानें तो काबुल में कुल 500 भारतीय अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी फंसे हुए हैं, जिनको C-17 ग्लोबमास्टर विमान लेने के लिए उड़ा था, लेकिन विमान को सुबह ताजिकिस्तान में उतरना पड़ा था। हालांकि बाद में अमेरिकी जवानों ने जब भीड़ को काबू में किया तो विमान काबुल में सही ढंग से उतर पाया। आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को काबुल से एयर इंडिया की फ्लाइट 129 लोगों को लेकर दिल्ली पहुंची थी।

काबुल के गुरुद्वारे में ली शरण
अफगानिस्तान में फंसे हिंदुओं और सिखों को निकालने को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि विदेश मंत्रालय और इसके लिए जिम्मेदार अन्य संस्थान इसकी व्यवस्था करेंगे। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि वह काबुल की गुरुद्वारा कमेटी के लगातार संपर्क में है, वहां लोगों ने काबुल के गुरुद्वारे में शरण ली है। तालिबान की ओर से भी सुरक्षा का भरोसा मिला है।

15 अगस्त को आए थे 129 यात्री
वहीं इससे पहले रविवार को जब अफगानिस्तान में सत्ता का कंट्रोल अब पूरी तरह से तालिबान के हाथों में आ गया था। इस बीच काबुल हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट 129 यात्रियों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थी। बता दें कि तालिबान आतंकवादियों की देश पर पकड़ मजबूत होने के बाद फ्लाइट से काबुल में भारतीय दूतावास में तैनात राजनयिकों और सुरक्षा अधिकारियों को वापस लाया जा रहा है। कंधार और मजार-ए-शरीफ में भारतीय दूतावासों को स्थानीय को सौंप दिया और सभी भारतीयों को वहां से निकाला जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications