Afghanistan Row: तालिबान का खौफ, पूर्व ब्रिटिश सैनिक ने काबुल से भागने के लिए धरा औरत का रूप, बयां किया दर्द

लंदन, 25 अगस्त। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से पूरे देश में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। लोग अफगानिस्तान से बाहर निकलने के लिए कुछ भी हथकंडे अपना रहे हैं, ऐसा ही एक किस्सा सामने आया पूर्व ब्रिटिश सैनिक का, जिन्होंने अफगानिस्तान से बाहर निकलने के लिए लड़की का रूप धरा। डेली मेल की खबर के मुताबिक काबुल एयरपोर्ट पहुंचने के लिए पूर्व ब्रिटिश सैनिक लॉयड कॉमर (60) को अपना हुलिया बदलना पड़ा।

'पहले सलवार-कमीज पहनी और सिर पर स्कार्फ बांधा'

'पहले सलवार-कमीज पहनी और सिर पर स्कार्फ बांधा'

उन्होंने पहले सलवार-कमीज पहनी और सिर पर स्कार्फ बांधा और फिर लोकल गाड़ी से एयरपोर्ट पहुंचे।ये बात तब सामने आई कि जब तालिबान, अफगानिस्तान के बिल्कुल करीब आ गया था और अफगान के लोगों को ये पता चला कि तालिबान के लड़ाके लोगों को घरों में घुसकर मौत के घाट उतार रहे हैं।

 लॉयड कॉमर ने बदल अपना रूप

लॉयड कॉमर ने बदल अपना रूप

ऐसे में लॉयड कॉमर ने काबुल से बाहर निकलने की सोची और सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने अपना गेटअप चेंज किया। रास्ते में उन्हें कई तालिबानी लड़ाकों का सामना करना पड़ा लेकिन अपनी सूझबूझ से लॉयड बिना किसी परेशानी के काबुल एयरपोर्ट पहुंच गए।

पूर्व ब्रिटिश सैनिक ने बयां किया दर्द

पूर्व ब्रिटिश सैनिक ने बयां किया दर्द

काबुल से बाहर आने के बाद लॉयड कॉमर ने खुद अपनी ये दास्तां लोगों से शेयर की है।हालांकि लॉयड को इस बात का मलाल है कि वो दूसरे अफगानियों की मदद नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि लॉयड C-17 प्लेन से डायरेक्ट अपने देश नहीं जा सके, बल्कि वो पहले UAE, फिर Spain और उसके बाद UK पहुंचे। लॉयड ने कहा कि जो कुछ भी अफगान में हुआ वो सही नहीं हुआ।

क्या कहा बाइडेन ने?

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अफगानिस्तान से बाहर आने के अभियान को हम 31 अगस्त तक खत्म कर लेंगे लेकिन 31 अगस्त तक इस अभियान को खत्म करना तालिबान पर निर्भर करता है, अगर वह हमें सहयोग जारी रखेंगे और लोगों को एयरपोर्ट तक आसानी से आने देंगे और किसी भी तरह का व्यवधान नहीं डालेंगे यह तो यह मिशन जल्दी खत्म होगा। गौरतलब है कि यूएस ने अमेरिका ने अभी तक अफगानिस्तान से 14 अगस्त के बाद से 70700 लोगों को बाहर निकालने में मदद की है।

Recommended Video

    Afghanistan Row: तालिबान के लड़ाकों के सामने प्रदर्शन करती दिखीं अफगानी महिलाएं, Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+