अफगान शांति वार्ता: तालिबान पर दबाव डालने के लिए पाकिस्तान ने बड़े आतंकी को किया गिरफ्तार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के एक आतंकी को गिरफ्तार कर अफगानिस्तान में शांति वार्ता के लिए दबाव डालने की कोशिश की है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने पेशावर से तालिबान के आतंकी हाफिज मुहिबुल्लाह को गिरफ्तार किया है, जो अफगानिस्तान में 2001 से पहले तालिबानी राज के वक्त धार्मिक मंत्री के रूप में काम कर चुका है। अमेरिका और अफगानिस्तान लगातार तालिबान सपोर्ट के लिए पाकिस्तान पर आरोप लगाते आए हैं। हालांकि, पाकिस्तान शुरू से ही इन आरोपों का खंडन करता रहा है।

पाक:अफगान शांति वार्ता के बीच तालिबान का आतंकी गिरफ्तार

अफगानिस्तान के लिए स्पेशल अमेरिकी प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद के इस्लामाबाद पहुंचने से एक दिन पहले पाकिस्तान ने तालिबान के आतंकी को गिरफ्तार किया है। खलीलजाद पाकिस्तान की सरकार से अफगानिस्तान शांति वार्ता पर बातचीत करने और तालिबान पर दबाव बनाने के लिए इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। जलमय खलीलजाद ने पिछले साल यूएई और कतर में तालिबान के साथ कई बैठक कर चुके हैं।

अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान तालिबान पर दबाव बनाए तकि वे अफगानिस्तान शांति वार्ता के लिए टेबल पर आकर 17 साल से चल रहे युद्ध को खत्म करे। हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है।

बीबीसी की रिपोर्ट की मानें तो तालिबान के मेंबर्स ने कहा कि उनके दो मंत्रियों को हिरासत में लेकर पाकिस्तान वार्ता के लिए दबाव डाल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने अपने मेंबर्स की गिरफ्तारी के बाद अपने सभी सदस्यों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+