अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के भाई को तालिबान ने मार डाला, परिवार ने की पुष्टि
अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के भाई को तालिबान ने मार डाला, परिवार ने की पुष्टि
काबुल, 11 सितंबर: अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के भाई रोहुल्लाह अजीजी की तालिबान ने हत्या कर दी है। अमरुल्ला सालेह पंजशीर घाटी में तालिबान विरोधी विपक्षी ताकतों के नेताओं में से एक हैं। अमरुल्ला सालेह के भाई रोहुल्लाह अजीजी की मौत की पुष्टि उनके भतीजे ने शुक्रवार को की है। अमरुल्ला सालेह के भाई रोहुल्लाह अजीजी के मारे जाने की खबर तालिबान बलों द्वारा पंजशीर के प्रांतीय केंद्र पर नियंत्रण करने के कुछ दिनों बाद आई थी। पंजशीर तालिबान के खिलाफ अंतिम प्रांत था।

अमरुल्ला सालेह के भतीजे इबादुल्ला सालेह ने टेक्स्ट संदेश में रॉयटर्स को बताया कि, ''उन्होंने मेरे चाचा को मार डाला।'' इबादुल्ला सालेह ने कहा, "उन्होंने कल उसे (चाचा रोहुल्लाह अजीजी) मार डाला और हमें उसे दफनाने नहीं देंगे। वे कहते रहे कि उसका शरीर सड़ जाना चाहिए।"
तालिबान सूचना सेवा अलेमाराह के उर्दू भाषा अकाउंट में कहा गया है कि "रिपोर्टों के अनुसार" पंजशीर में लड़ाई के दौरान रोहुल्लाह सालेह मारा गया था। बता दें कि सालेह पश्चिमी समर्थित सरकार की खुफिया सेवा में राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के पूर्व प्रमुख थे।
अफगानिस्तान के राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा जो स्थानीय नेता अहमद मसूद के प्रति वफादार विपक्षी ताकतों में से एक है। उन्होंने पंजशीर की प्रांतीय राजधानी बाजारक के पतन के बाद भी तालिबान का विरोध जारी रखने का फैसला किया है और संकल्प लिया है।












Click it and Unblock the Notifications