अफगानिस्तान: आतंकियों ने काबुल में इंटेलिजेंस एजेंसी के हेडक्वार्टर को बनाया निशाना, आत्मघाती हमले में तीन की मौत
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी का काबुल में सोमवार को एक आत्मघाती हमले में तीन लोगों की मौत और एक घायल हो गया है। काबुल में यह अफ्गान नेशनल इंटेलिजेंस कंपाउंड के बिल्कुल नजदीक हुआ है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, आतंकियों ने अफ्गान नेशनल इंटेलिजेंस को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

अफगानिस्तान सरकार के अनुसार, अफ्गान नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी के हेडक्वार्टर के बाहर के एख शख्स ने अपने आप को बम से उड़ा दिया। हालांकि, एक सप्ताह पहले आईएस ने अफ्गानिस्तान के नेशनल डायरेक्टोरेट के सिक्योरिटी सेंटर को उड़ाने की कोशिश की थी। अफगानिस्तान में सिक्योरिटी फॉर्सेस और आर्मी कैंपों को आतंकी लगातार निशाना बना रहे हैं।
इस धमाके के बाद अफगानिस्तान के स्पोक्सपर्सन इस्माइल कौसी ने कहा कि इस इसमें तीन लोगों की जान चली गई है औऱ एक घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications