अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मार गिराए 76 आतंकवादी
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते 24 घंटों में चलाए गए देशव्यापी अभियान में कम से कम 76 आतंकियों को मार गिराया है। अगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने सुरक्षाबलों की इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा, 'हमारे सुरक्षाबलों ने बीते 24 घंटों में अफगानिस्तान के आठ राज्यों में 76 आतंकियों को मार गिराया है। इस सैन्य कार्रवाई में तालिबान के तीन कमांडर, एहसानुल्लाह, हैदर और कैहरमन भी मारे गए हैं।'

तालिबान के 3 कमाडंर भी ढेर
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने आगे बताया कि इस सैन्य कार्रवाई में तालिबान के तीन कमांडर, एहसानुल्लाह, हैदर और कैहरमन भी मारे गए हैं। उन्होंने बताया, 'सुरक्षाबलों ने नंगेर, लाहमान, नुरिस्तान, गजनी, उरुज़गन, हेराट, फारैयाब और जजजन राज्यों में सैन्य कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान आतंकियों के बहुत सारों ठिकानों और हथियारों को नष्ट किया गया।'

वायु सेना ने भी ऑपरेशन में की मदद
रक्षा मंत्री ने आगे बताया, 'इस मिशन के दौरान सुरक्षाबलों ने आठों राज्यों में 6 स्पेशल ऑपरेशन और 9 क्लीयरेंस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस मिशन के दौरान अफगानिस्तान वायु सेना ने 93 बार उड़ाने भरीं।' हालांकि अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने ये नहीं बताया कि इस ऑपरेशन में अफगान सेना के कितने जवान जख्मी हुए हैं। अफगानिस्ता की इशस कार्रवाई पर अभी तक तालिबान की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अमेरिका भी कर रहा है मदद
बता दें कि अफगानिस्तान में इन दिनों आतंक के सफाये के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। अमरिका भी इस अभियान में अफगानिस्तान की मदद कर रहा है। शनिवार को अफगानी सुरक्षाबलों द्वारा की यह कार्रवाई भी इस कार्रवाई का हिस्सा थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications