तालिबान से जान बचाने की जंग, कई हताश अफगान लड़कियों ने काबुल एयरपोर्ट के बाहर की जबरन शादी

तालिबान से बचकर भागने के लिए काबुल एयरपोर्ट के बाहर अफगानिस्तान की महिलाओं और लड़कियों को जबरदस्ती शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

काबुल, सितंबर 03: काबुल पर जैसे ही तालिबान ने 15 अगस्त को कब्जा जमाया था, ठीक वैसे ही काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़ने वालों की भीड़ लग गई और लोग किसी भी कीमत पर अफगानिस्तान से भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, नया खुलासा काफी सनसनीखेज हुआ। अमेरिकी अधिकारियों ने भांडाफोड़ करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान से भागने के लिए अफगान लड़कियां जबरदस्ती शादी करने के लिए मजबूर हुईं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई लड़कियों ने उन लोगों से शादी की, जिन्हें अफगानिस्तान से बाहर निकलने की मंजूरी मिल गई थी।

सनसनीखेज खुलासा

सनसनीखेज खुलासा

मामले से परिचित दो सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिकी विदेश विभाग को सतर्क करते हुए इसकी जानकारी दी है और रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान से भागने के लिए लड़कियों और महिलाओं को जबरदस्ती शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ा या मजबूर किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई लड़कियों ने उन युवकों से शादी की है, जो अफगानिस्तान छोड़ने के योग्य थे। इसके पीछे महिलाओं और लड़कियों का मकसद किसी भी हाल में अफगानिस्तान से बाहर निकलना था और तालिबान से बचना था। अमेरिकी अखबार सीएनएन ने खुलासा करते हुए सूत्रों के आधार पर बताया है कि, घटनाओं का खुलासा तब हुआ जब अफगानिस्तान के लोग विदेश पहुंच गये थे और उनकी जांच की जा रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं और लड़कियां इतनी हताश हो गईं थीं, कि उन्होंने जबरदस्ती शादी की। हालांकि, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है कि कितनी लड़कियों और महिलाओं को जबरदस्ती शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने अलर्ट जरूर जारी कर दिया है।

अफगान लड़कियों का खुलासा

अफगान लड़कियों का खुलासा

सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात में जहां अफगान शरणार्थियों को रखा गया है, वहां पहुंची कुछ अफगान महिलाओं और लड़कियों ने कहा कि उनके परिवारवालों ने उनकी जान तालिबान से बचाने के लिए काबुल हवाई अड्डे के बाहर शादी करने के लिए मजबूर किया था। इतना ही नहीं, कई लड़कियों और महिलाओं ने बताया कि जिन युवाओं को अफगानिस्तान से बााहर निकलने की मंजूरी मिल चुकी थी, उन्हें शादी करने के बदले में हजारों डॉलर दिए गये। वहीं, कई पुरूषों ने महिलाओं के साथ शादी करने का सिर्फ पोज दिया, ताकि उनका फोटो शादी-शादी जोड़े जैसा लग सके और वो किसी भी हाल में देश छोड़ सके। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि जबरन शादी करने के बाद वो महिलाएं या लड़कियां अपने पति के साथ हैं या फिर एक बार देश छोड़ने के बाद शादी रद्द हो गई है। इन तमाम बातों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है। खासकर ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है, कि कहीं लड़कियों को बेचने की कोशिश तो नहीं की गई है।

मानव तस्करी का शक

मानव तस्करी का शक

एक सूत्र ने कहा है कि यूएई में मौजूद अमेरिकी राजनयिक यूएई के अधिकारियों को इस बाबत जानकारी देंगे, कि इन महिलाओं और लड़कियों में कैसे पता लगाए जाए, कि कहीं उनकी मानव तस्करी तो नहीं की गई है। वहीं, एक अधिकारी ने कहा है कि अमेरिकी विदेश विभाग ने संकेत दिया था कि वह होमलैंड सुरक्षा विभाग और रक्षा विभाग के साथ मिलकर इस बाबत काम करेगा। आपको बता दें कि अफगानिस्तान से निकाले गये लोगों को फिलहाल अमेरिका ने अलग-अलग देशों में रखा है और धीरे-धीरे सभी लोगों को अमेरिका पहुंचाया जाएगा। वहीं, अमेरिका लाने से पहले सभी अफगान नागरिकों की फिर से जांच-पड़ताल भी की जा रही है और उसी पड़ताल के दौरान खुलासा हुआ है कि कई अफगान महिलाओं और लड़कियों को जबरदस्ती शादी के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+